मल में दिख रहा है खून? हल्के में न लें, ये हो सकती हैं गंभीर बीमारियों के संकेत

Blood in Stool: अक्सर लोगों के बीच कुछ समस्याएं ऐसी रहती है, जिनके बारे में वह खुलकर दूसरों से बात नहीं कर पाते हैं. इन्हीं में से एक है मल में खून आना. यह समस्या की कारणों से हो सकती है, जिसके बारे में हम इस स्टोरी में बात करेंगे. आइए जानते हैं किन बीमारियों के चलते इस तरह की समस्या देखने को मिलती है?

Blood In Stool

किन बीमारियों में मल से आने लगता है खून?

Mal Mein Khoon kis Bimaari Ke Wajah Se Aata Hai: कई लोगों की शिकायत रहती है कि उन्हें शौच के दौरान खून दिखाई देता है. मल में यूं खून देखकर आमतौर पर हर कोई घबरा जाता है, लेकिन इस समस्या को लेकर अक्सर लोग शर्म या डर की वजह से किसी को बताते नहीं है. कुछ लोग इसे मामूली बवासीर या कोई खरोच समझकर अनदेखा कर देते हैं. लेकिन मल में खून आना शरीर का एक गंभीर संकेत हो सकता है. यह केवल दर्द या जलन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि मल के रंग में बदलाव, कमजोरी और थकान जैसे लक्षण भी साथ ला सकता है. अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो इसे हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है. समय रहते जांच करवाना बेहद जरूरी है, वरना हालात बहुत खराब हो सकते हैं. आइए इस स्टोरी में हम जानते हैं, किन बीमारियों में इस तरह की समस्या देखने को मिलती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

आंत में अल्सर या घाव

छोटी आंत में अल्सर या घाव होने पर भी मल के साथ खून आ सकता है. जब आंत की अंदरूनी परत में सूजन या जख्म बन जाते हैं, तो खून निकलने की संभावना बढ़ जाती है. इसके साथ पेट में जलन, भूख कम लगना, उलझन महसूस होना या डायरिया (Diarrhea) जैसी समस्या भी हो सकती है. लंबे समय तक इस समस्या को अनदेखा करने से शरीर में खून की कमी हो सकती है, इसलिए ऐसे लक्षण दिखें तो डॉक्टर से सलाह लें.

विज्ञापन

इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज और आंतों का इंफेक्शन का भी खतरा

मल में खून आना इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (IBD) का संकेत भी हो सकता है. यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें पाचन तंत्र में लगातार सूजन बनी रहती है. इस दौरान मल के साथ खून या मवाद आ सकता है और पेट में दर्द, वजन कम होना और साथ ही कमजोरी भी महसूस हो सकती है. वहीं गैस्ट्रोएंटेरिटिस (Gastroenteritis) जैसे आंतों के संक्रमण में भी खून आ सकता है, जो अक्सर वायरस या दूषित भोजन के कारण होता है. तेज दस्त और पेट दर्द इसके आम लक्षणों में शामिल हैं.

विज्ञापन

कोलन कैंसर

अगर लंबे समय से या बार-बार मल में खून दिखाई दे रहा है, तो यह कोलन कैंसर (Colon Cancer) जैसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है. इसके साथ वजन कम होना, लगातार थकान और पेट में असहजता महसूस होनें जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं. शुरुआती अवस्था में पहचान होने पर इलाज आसान हो जाता है. इसलिए किसी भी तरह का असामान्य लक्षण दिखे तो तुरंत जांच करवाएं और खुद इलाज करने से बचें, ताकि स्थिति और खराब न हो जाए.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ