मुंबई के वड़ा पाव के बारे में आपने कई बार सुना होगा और खाया भी होगा, लेकिन क्या आपने चीज बर्स्ट वड़ा ट्राई किया है? यह डिश वड़े का एक नया और स्वादिष्ट अंदाज है, जिसमें बाहर की परत कुरकुरी होती है और अंदर आलू के मसालेदार मिश्रण के साथ पिघला हुआ चीज स्वाद को और भी खास बना देता है. बारिश के मौसम, शाम की चाय के साथ अगर यह स्नैक मिल जाए, तो शाम बन जाती है. अगर आप भी इस डिश को बनाना चाहते हैं, लेकिन आपको बनाना नहीं आता, इसमें चिंता की कोई बात नहीं है. क्यों कि इस स्टोरी में हम आपको इस डिश की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप आसानी इसे बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें:- अगस्त में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये शानदार डेस्टिनेशन, नजारे देख घर जाने का नहीं
चीज बर्स्ट वड़ा के लिए जरूरी सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच राई
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- करी पत्ता 8 से 10
- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- हरी मिर्च
- ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- कुछ उबले हुए आलू
- नमक स्वादानुसार
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- थोड़ा हरा धनिया
- चीज सॉस जरूरत अनुसार.
- इसके अलावा बैटर बनाने के लिए
- 1 कप बेसन
- 1 छोटा चम्मच अजवाइन
- स्वादानुसार नमक
- जरूरत के अनुसार पानी
- तलने के लिए तेल
- अगर आप ज्यादा लोगों के लिए बना रहे हैं, तो सामग्री को जरूर बढ़ाएं.
घर पर कैसे बनाएं मिनटों में ये स्वादिष्ट डिश?
- सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई, जीरा और करी पत्ता डालकर हल्का भूनें.
- इब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ देर पकाएं.
- अब इसमें हल्दी और उबले हुए आलू डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब नमक, नींबू का रस और हरा धनिया डालकर मिश्रण तैयार करें और ठंडा होने दें.
- दूसरी तरफ बैटर तैयार करने के लिए, बेसन, अजवाइन और नमक मिलाकर पानी की मदद से गाढ़ा घोल तैयार करें.
- अब इसे कुछ मिनट के लिए रख दें ताकि बैटर अच्छी तरह सेट हो जाए.
- अब आलू के मिश्रण की छोटी लोई बनाएं और उसके बीच में चीज सॉस भरें और गोल आकार देकर हल्का चपटा कर लें.
- तैयार वड़ों को बेसन के घोल में डुबोकर गर्म तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें और निकाल लें.
- गरमा-गरम चीज बर्स्ट वड़ा तैयार है, जिसे आप पाव, हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं.
यह भी पढ़ें:- बरसाती कीड़ों को भगाने के लिए इस मसाले का पानी कर लें तैयार, पंख वाले कीड़े फिर नहीं आएंगे नजर
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
11 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
17 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
18 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
19 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
21 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines