अगस्त में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये शानदार डेस्टिनेशन, नजारे देख घर जाने का नहीं करेगा मन
क्या आप भी अगस्त के महीने में परिवार व दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन तय नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर इस मौसम में कहां जाए? आइए आपको कुछ जगहों के बारे में बताते हैं.

अगस्त का महीना घूमने के लिए काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस महीने में गर्मी भी ज्यादा नहीं होती और बारिश के वजह से वातावरण काफी खुशनुमा हो जाता है. लेकिन सवाल उठता है कि आखिर इस महीने में कहां घूमने के लिए निकले? आइए इस स्टोरी में ऐसी जगहों के बारे में जानते हैं, जहां पहुंचकर लोग जगह के दीवाने हो जाते हैं.
वैली ऑफ फ्लावर्स
2 / 7उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित 'वैली ऑफ फ्लावर्स' अगस्त के महीने में अपनी पूरी खूबसूरती पर होती है. इस समय यहां रंग-बिरंगे पहाड़ी फूल खिलते हैं, जिससे पूरा क्षेत्र बेहद खूबसूरत और दिलखुश कर देने वाला दिखाई देता है.
इगतपुरी
3 / 7महाराष्ट्र की सह्याद्रि पहाड़ियों में बसा इगतपुरी मानसून के दौरान घूमने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है. मानसून में यहां झरने, हरियाली और धुंध से ढके पहाड़ पर्यटकों को शांति और खूबसूरती का अनुभव देते हैं.
चेरापूंजी
4 / 7मेघालय का चेरापूंजी अगस्त में घूमने के लिए शानदार विकल्प हो सकता है. बारिश के मौसम में यहां घने बादल, ठंडी हवाएं और चारों तरफ फैली हरियाली पर्यटकों का दिल खुश कर देती है.
मुन्नार
5 / 7केरल के इडुक्की जिले में स्थित मुन्नार मानसून के समय बेहद खूबसूरत नजर आता है. बारिश की बूंदों के बीच चाय के बागान, धुंध से ढकी पहाड़ियां और शांत वातावरण इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए खास जगह बना देती है. इतना ही नहीं, इस क्षेत्र के आसपास के रोड आदि भी बहुत खूबसूरत है.
गोवा
6 / 7अगस्त में गोवा का अलग ही रूप देखने को मिलता है. बारिश के दौरान यहां चारों तरफ हरियाली फैल जाती है और दूधसागार झरना भी पूरी ताकत के साथ बहता है. यहां का नजारा काफी शानदार होता है.
इस बात का रखें ख्याल
7 / 7देशभर में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में स्थिति ठीक नहीं है. अगर आप मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले उस इलाके के मौसम का जायजा लीजिए और सड़कों व ट्रेनों की हालात को भी देखें. इतना ही नहीं, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ें, ताकि आप किसी तरह की परेशानी में न फंस जाए. यात्रा के दौरान अपने साथ बारिश से बचने के लिए जरूरी चीजें और सामान्य दवाएं भी जरूर रखें. यह भी पढ़ें:- Monsoon Travel: बारिश के मौसम में घूमने के लिए भारत की 5 खूबसूरत जगहें, जहां प्रकृति