कुरकुरा बाहर, अंदर पिघला चीज; शाम के नाश्ते में ट्राई करें चीज बर्स्ट वड़ा! जानें आसान रेसिपी

क्या आप भी एक नए तरह का वड़ा खाना चाहते हैं, जिसका स्वाद सामान्य वाड़ा से अलग हो औस अंदर चीज भरा हुआ हो? आइए आपको बताते हैं घर पर कैसे बनाएं चीज बर्स्ट वड़ा?

Cheese Burst Vada Recipe

कैसे बनाएं चीज बर्स्ट वड़ा. (Image: AI/Pexels)

मुंबई के वड़ा पाव के बारे में आपने कई बार सुना होगा और खाया भी होगा, लेकिन क्या आपने चीज बर्स्ट वड़ा ट्राई किया है? यह डिश वड़े का एक नया और स्वादिष्ट अंदाज है, जिसमें बाहर की परत कुरकुरी होती है और अंदर आलू के मसालेदार मिश्रण के साथ पिघला हुआ चीज स्वाद को और भी खास बना देता है. बारिश के मौसम, शाम की चाय के साथ अगर यह स्नैक मिल जाए, तो शाम बन जाती है. अगर आप भी इस डिश को बनाना चाहते हैं, लेकिन आपको बनाना नहीं आता, इसमें चिंता की कोई बात नहीं है. क्यों कि इस स्टोरी में हम आपको इस डिश की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप आसानी इसे बना सकते हैं.  

विज्ञापन
विज्ञापन

चीज बर्स्ट वड़ा के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • करी पत्ता 8 से 10
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • हरी मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • कुछ उबले हुए आलू
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • थोड़ा हरा धनिया
  • चीज सॉस जरूरत अनुसार.
  • इसके अलावा बैटर बनाने के लिए
  • 1 कप बेसन
  • 1 छोटा चम्मच अजवाइन
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • तलने के लिए तेल
  • अगर आप ज्यादा लोगों के लिए बना रहे हैं, तो सामग्री को जरूर बढ़ाएं.

घर पर कैसे बनाएं मिनटों में ये स्वादिष्ट डिश?

  • सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई, जीरा और करी पत्ता डालकर हल्का भूनें.
  • इब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ देर पकाएं.
  • अब इसमें हल्दी और उबले हुए आलू डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • अब नमक, नींबू का रस और हरा धनिया डालकर मिश्रण तैयार करें और ठंडा होने दें.
  • दूसरी तरफ बैटर तैयार करने के लिए, बेसन, अजवाइन और नमक मिलाकर पानी की मदद से गाढ़ा घोल तैयार करें.
  • अब इसे कुछ मिनट के लिए रख दें ताकि बैटर अच्छी तरह सेट हो जाए.
  • अब आलू के मिश्रण की छोटी लोई बनाएं और उसके बीच में चीज सॉस भरें और गोल आकार देकर हल्का चपटा कर लें.
  • तैयार वड़ों को बेसन के घोल में डुबोकर गर्म तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें और निकाल लें.
  • गरमा-गरम चीज बर्स्ट वड़ा तैयार है, जिसे आप पाव, हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- बरसाती कीड़ों को भगाने के लिए इस मसाले का पानी कर लें तैयार, पंख वाले कीड़े फिर नहीं आएंगे नजर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ