Breakfast Ideas: भारतीय रसोई में पराठों का एक अलग ही महत्व होता है, खासकर जब सुबह के नाश्ते की बात आती है, तो गरमा-गरम पराठों की खुशबू पूरे घर का माहौल बदल देती है. उत्तर भारत के कई हिस्सों में चने की दाल का पराठा बहुत पसंद किया जाता है, लेकिन बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह एक पारंपरिक नाश्ता माना जाता है. इस पराठे की खासियत यह है कि इसमें मसालेदार चने की दाल की स्टफिंग होती है, जो इसे साधारण पराठों से बिल्कुल अलग बनाती है. यह पराठा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि चने की दाल प्रोटीन और ऊर्जा से भरपूर होती है. इतनी सारी तारीफ सुनने के बाद आपका भी इस पराठे को खाने का मन बन गया होगा, तो आइए जानते हैं आप अपने घर पर कैसे बना सकते हैं यह शानदार पराठा?
यह भी पढ़ें: Pizza Bun Recipe: शाम की चाय के साथ सर्व करें गरमा-गरम पिज्जा बन, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप बनाने का तरीका
स्वादिष्ट चने की दाल का पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- इस खास पराठे को बनाने के लिए आपको चाहिए;
- चने की दाल-1 कप (लगभग 4-5 घंटे पानी में भिगोई हुई).
- जीरा-1 छोटा चम्मच.
- हींग.
- अदरक और लहसुन- बारीक कटा हुआ या पेस्ट.
- हरी मिर्च- 2 से 3, बारीक कटी हुई.
- हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक स्वाद के अनुसार.
- बारीक कटा हुआ हरा धनिया.
- गेहूं का आटा.
- तेल या घी पराठा सेंकने के लिए.
घर पर आसान तरीके से कैसे बनाएं चने की दाल का पराठा
- सबसे पहले भीगी हुई चने की दाल को प्रेशर कुकर में थोड़ा पानी, नमक और हल्दी डालकर 2-3 सीटी तक पकाएं. ध्यान रखें कि दाल अच्छी तरह गल जाए लेकिन बहुत ज्यादा नरम या पेस्ट जैसी न बने.
- अब दाल का अतिरिक्त पानी छान लें और उसे साइड में रख दें. अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें जीरा व हींग डालकर तड़का लगाएं.
- इसके बाद अदरक-लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें, फिर उबली हुई दाल डालकर कुछ मिनट तक चलाते हुए पकाएं ताकि उसकी नमी खत्म हो जाए.
- इसमें अपने स्वाद के अनुसार मसाले और हरा धनिया मिलाएं, फिर मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें और मिक्सर की मदद से दरदरा पीस लें.
- अब गेहूं के आटे में नमक और थोड़ा तेल मिलाकर गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ लें और इसे लगभग 15 मिनट ढककर रख दें.
- आटे की लोई बनाकर उसमें तैयार दाल की स्टफिंग भरें और हल्के हाथों से बेलें.
- गर्म तवे पर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें. इस तरह तैयार हो जाएगा आपका स्वादिष्ट चने दाल का पराठा, जिसे आप दही आदि के साथ खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ग्रीन जूस पीने का सही समय क्या है? एक्सपर्ट ने जानिए किन लोगों के लिए नहीं है फायदेमंद
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर WhatsApp के जरिए भेजें ये शानदार मैसेज, अपनों को दें बधाई
5 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
7 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
9 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
10 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
10 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
12 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
12 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
15 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines