सर्दियों की सुबह कुछ गर्मागर्म या हेल्दी पीने का मन करता है तो टमाटर-गाजर का सूप एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी बेहद आसान है. बता दें टमाटर और गाजर में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो संतुलित डाइट का हिस्सा बन सकते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी. सुबह गर्मागर्म सूप पीने से न सिर्फ मूड फ्रेश होगा, बल्कि स्वाद भी भरपूर मिलेगा. आइए जानते हैं सुबह के नाश्ते में टमाटर-गाजर का सूप बनाने की आसान रेसिपी क्या है और इसे कैसे बनाया जाता है.
इसे भी पढ़ें- बच्चा खाता है मिट्टी या दीवार का प्लास्टर? इन तरीकों से छुड़ाएं आदत
टमाटर-गाजर सूप की रेसिपी
अगर आप सुबह के नाश्ते के लिए हेल्दी सूप बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी.
सामग्री
- टमाटर- 2
- गाजर- 1
- पानी- 1 कप
- कली लहसुन- 2
- मक्खन या तेल- 1 चम्मच
- स्वादानुसार- नमक
- काली मिर्च- चुटकी भर
- हरा धनिया
विधि
- सबसे पहले टमाटर और गाजर को अच्छी तरह धो लें और दोनों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब एक पैन में मक्खन या तेल गर्म करें. इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन डालकर कुछ सेकंड तक भूनें.
- पैन में कटे हुए टमाटर और गाजर डालें और अब इसमें एक कप पानी मिलाकर ढक दें. सब्जियों को लगभग 10 मिनट तक पकाएं, ताकि वे अच्छी तरह नरम हो जाएं.
- जब सब्जियां पक जाएं तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद इसे मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीस लें.
- अब पिसे हुए मिश्रण को दोबारा पैन में डालें और इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च मिलाएं. फिर सूप को 5 मिनट तक गर्म करें.
- तैयार सूप को एक कटोरी में निकालें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें.
- सुबह के समय कुछ हल्का खाने या पीने का मन हो, तो यह सूप अच्छा ऑप्शन है.
सूप के साथ नाश्ते में क्या खाएं?
अगर आप सुबह इस सूप को पी रही हैं तो इसके साथ प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें भी शामिल करें. आप सूप के साथ उबले अंडे, दही, साबुत अनाज की ब्रेड या बेसन का चीला खा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- 2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया बच्चों को कितनी देर खेलने दें और कितना सुलाएं
संबंधित खबरें
न ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
54 mins agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
1 hr ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
14 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
22 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
23 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 day agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 day agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines