सुबह के समय नाश्ता बनाने के लिए ज्यादा वक्त नहीं मिलता, लेकिन रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता देखकर बच्चे और बड़े दोनों बोर हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ झटपट, स्वादिष्ट और बच्चों को पसंद आने वाला बनाना चाहते हैं तो ब्रेड पिज्जा पॉकेट ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और यह कम समय में तैयार हो जाता है. ब्रेड के अंदर सब्जियां, चीज और पिज्जा सॉस की फिलिंग भरकर तैयार किया गया यह स्नैक बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से चीजी होता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका क्या है.
इसे भी पढ़ें- पोछा लगाने के बाद भी चिपचिपा रह जाता है फर्श? ये गलतियां हो सकती हैं वजह, ऐसे करें सही से सफाई
ब्रेड पिज्जा पॉकेट की रेसिपी
सामग्री
- ब्रेड स्लाइस- 6
- शिमला मिर्च- आधा कप
- प्याज- आधा कप
- स्वीट कॉर्न- आधा कप
- चिली फ्लेक्स- आधा चम्मच
- ऑरेगैनो- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- मक्खन- स्वादानुसार
- ग्रेट किया हुआ चीज- आधा कप
- पिज्जा सॉस- 3 चम्मच
विधि
- सबसे पहले एक बाउल में बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज और स्वीट कॉर्न डालें. इसमें ग्रेट किया हुआ चीज, पिज्जा सॉस, चिली फ्लेक्स, ऑरेगैनो और थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. बस आपकी पिज्जा फिलिंग बनकर तैयार है.
- अब ब्रेड स्लाइस के किनारों को चाकू से काटकर अलग कर दें. बेलन की मदद से ब्रेड को हल्का पतला बेल लें. इससे ब्रेड को आसानी से मोड़कर पॉकेट का शेफ दिया जा सकता है. ब्रेड के एक हिस्से पर तैयार की गई फिलिंग रखें.
- ब्रेड को मोड़कर पॉकेट का शेप दें और उंगलियों या कांटे की मदद से अच्छी तरह दबाकर बंद कर दें, ताकि फिलिंग बाहर न निकले. एक पैन गर्म करें और उस पर थोड़ा-सा मक्खन या तेल लगाएं. तैयार ब्रेड पॉकेट को पैन पर रखें और दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
- इसे धीमी से हल्की आंच पर पकाएं, ताकि ब्रेड जले नहीं और अंदर का चीज अच्छी तरह मेल्ट हो जाए. तैयार ब्रेड पिज्जा पॉकेट को प्लेट में निकालें और टोमैटो सॉस या अपनी पसंद की डिप के साथ गरमा-गरम सर्व करें. फिलिंग में अपनी पसंद की सब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च और जैतून डाल सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Mumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
5 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
6 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
7 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
8 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
10 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
11 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
12 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines