गणेश उत्सव के दौरान भक्त भगवान गणेश को अलग-अलग तरह के पकवानों का भोग लगाते हैं. मोदक, लड्डू और पूरन पोली जैसे पारंपरिक भोग के साथ अगर इस बार आप कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो शाही ब्रेड मालपुआ एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और घर में मौजूद कुछ नॉर्मल चीजों से ही यह तैयार हो जाता है. ब्रेड से बनने वाला यह मालपुआ बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से नरम होता है. ऊपर से डाली गई चीनी की चाशनी और ड्राई फ्रूट्स इसे शाही स्वाद देते हैं. आप इस लेख में बताए गए टिप्स की मदद से तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या कभी आपने राजस्थान की मशहूर ‘राम पुलाव’ का लुत्फ उठाया है? जानिए घर पर घर पर कैसे होगी तैयार
शाही ब्रेड मालपुआ की रेसिपी
सामग्री
- ब्रेड स्लाइस- 6
- दूध- आधा कप
- मैदा- 2 चम्मच
- चीनी- 1 चम्मच
- इलायची- 3
- घी या तेल
- कटे हुए बादाम और पिस्ता
- चाशनी के लिए
- चीनी- 1 कप
- पानी- आधा कप
- इलायची-2
- कुछ केसर के धागे
कैसे बनाएं ब्रेड मालपुआ?
- ब्रेड के किनारे काटकर अलग कर दें. अब ब्रेड को छोटे पीस में तोड़कर मिक्सर में पीस लें. ब्रेड के पाउडर में मैदा, चीनी और इलायची पाउडर डालें.
- इसमें धीरे-धीरे दूध मिलाकर एक गाढ़ा लेकिन स्मूथ घोल तैयार करें. इसे कुछ मिनट के लिए रख दें ताकि ब्रेड अच्छी तरह दूध सोख ले. अब एक पैन में चीनी और पानी डालकर गर्म करें.
- चीनी घुलने के बाद उसमें इलायची और केसर डालें. चाशनी को बहुत ज्यादा गाढ़ा करने की जरूरत नहीं है. अब एक कड़ाही में घी गर्म करें.
- अब एक चम्मच घोल डालकर इसे गोल शेप दें. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक हल्की आंच पर पकाएं. इसी तरह सारे मालपुए तैयार कर लें. तैयार मालपुआ को हल्की गर्म चाशनी में कुछ सेकंड के लिए डुबोकर निकाल लें.
- मालपुए को प्लेट में रखें और ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता और केसर डालकर गार्निश करें. बस आपका शाही ब्रेड मालपुआ बनकर तैयार है, जिसका भोग लगाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- खरीदने हैं मीठे फल तो आजमा लीजिए यह ट्रिक, हर टुकड़े में आएगी मिठास
संबंधित खबरें
स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
5 hrs agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
6 hrs agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
9 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
13 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
1 day agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
1 day agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines