क्या कभी आपने राजस्थान की मशहूर 'राम पुलाव' का लुत्फ उठाया है? जानिए घर पर घर पर कैसे होगी तैयार

राजस्थान की मशहूर राम पुलाव के बारे में आपने शायद ही सुना होगा, जिसका स्वाद हर किसी को काफी पसंद आता है. कैसा होगा अगर आप इस स्वादिष्ट डिश को अपने घर पर तैयार करें? आइए आपको इस स्टोरी में बताते हैं इस डिश को बनाने की आसान रिसिपी.

Rajasthani RAM Pulao

राजस्थानी राम पुलाव कैसे बनाएं (Image: AI)

विज्ञापन

Rajasthani Ram Pulao Recipe: आपने घर पर पुलाव खाया ही होगा, लेकिन इस स्टोरी में हम आपको एक ऐसे स्वादिष्ट और लाजवाब पुलाव के बारे में बताएंगे; जिसके बारे में आपने शायद ही सुना होगा. इस खास डिश का नाम राजस्थान की मशहूर राम पुलाव है, जिसे पहली बार खाने वाला हर शख्स इसका दीवाना हो जाता है. ये पुलाव घर में तैयार होने वाले आम पुलाव से एकदम अलग और ज्यादा स्वादिष्ट होता है. अगर आप भी इसके स्वाद का आनंद लेना चाहते है, तो आइए आपको घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं. अगर आपने पहले कभी पुलाव नहीं बनाया है, तो डरने की जरूरत नहीं है, हम आपको इस स्टोरी में आसान स्टेप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप इस डिश को तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: चाय के साथ ट्राई करें हिमाचली कचौड़ी, घर में रखी इस दाल से बनाएं बेहद स्वादिष्ट स्नैक्स

Advertisment

जरूरी सामग्री

  • 1-2 कप बासमती चावल
  • 2-3 बड़े चम्मच तेल
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1 इंच कद्दूकस अदरक
  • 2 बड़ी इलायची
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च
  • 8-10 काली मिर्च
  • 4 लौंग
  • 2 बड़े चम्मच धनिया
  • 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
  • 1/4 चम्मच हल्दी
  • स्वादानुसार नमक

गट्टे के लिए

  • 1 कप बेसन
  • 2 चम्मच चना या मूंग दाल
  • 2-3 बड़े चम्मच दही
  • 1/4 चम्मच लाल मिर्च
  • 1/4 चम्मच गरम मसाला
  • 1/4 चम्मच अजवाइन
  • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 500 ग्राम पानी
  • स्वादानुसार नमक

घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी राम पुलाव?

  • सबसे पहले बासमती चावल और दाल को अच्छी तरह धो लें और करीब 1 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
  • अब एक बर्तन में बेसन लें और उसमें दही, लाल मिर्च, गरम मसाला, अजवाइन, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें.
  • सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत ढीला.
  • तैयार आटे को 4 बराबर हिस्सों में बांटें. हर हिस्से को हाथों से लंबा और बेलनाकार आकार दे दें.
  • अब एक बड़े बर्तन में करीब 500 ग्राम पानी गर्म करें और जब पानी उबलने लगे तो इसमें बेसन के रोल डाल दें और करीब 20 मिनट तक पकाएं.
  • इस तरह आप पुलाव में पड़ने वाले गट्टे पकने लगेंगे. बाद में उन्हें पानी से निकालकर ठंडा करें. ठंडा होने पर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अलग रख दें.
  • अब भीगे हुए चावल को कुकर में डालें और जरूरत के अनुसार पानी डालकर करीब 2 सीटी तक पकाएं.
  • इस दौरान लौंग, बड़ी इलायची, काली मिर्च और दालचीनी को हल्का दरदरा कूट लें.
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा डालें और चटकने दें फिर बाकी खड़े मसाले डालकर हल्का भूनें.
  • अब इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर भूनें. इसके बाद कटे हुए गट्टे कड़ाही में डाल दें.
  • गट्टों में हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. कुछ मिनट तक पकाएं, ताकि मसालों का स्वाद गट्टों में अच्छी तरह आ जाए.
  • अब पके हुए चावल कड़ाही में डालें और गट्टों के साथ हल्के हाथ से मिलाएं. इसे कुछ मिनट धीमी आंच पर पकने दें.
  • गैस बंद कर दें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें, इस तरह गरमा-गर्म राजस्थानी पुलाव तैयार हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: गिलास से रोटी बनाने का ये देसी जुगाड़ देखा है? बिना आटा गूंथे बनती है आंध्र प्रदेश की यह डिब्बा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ