खरीदने हैं मीठे फल तो आजमा लीजिए यह ट्रिक, हर टुकड़े में आएगी मिठास
How To Choose Fruits: बाजार में फल खरीदते समय सिर्फ उनका रंग, आकार या चमक देखकर फैसला करना कई बार गलत साबित हो सकता है. कुछ आसान संकेतों की मदद से आप यह समझ सकते हैं कि फल मीठा, रसीला और खाने के लिए सही है या नहीं.

Fruits Buying Tips: जब भी लोग बाजार से फल खरीदने जाते हैं तो अक्सर सबसे चमकदार, सबसे बड़ा या सबसे रंगीन फल देखकर ही उसे खरीद लेते हैं. लेकिन, जरूरी नहीं कि बाहर से अच्छा दिखने वाला फल स्वाद में भी उतना ही अच्छा निकले. कई बार ऐसा होता है कि बाहर से ताजा दिखने वाला फल अंदर से कच्चा या जरूरत से ज्यादा पका हुआ निकलता है. इस परेशानी से बचने का असली जुगाड़ सिर्फ इतना है कि फल को सिर्फ देखकर नहीं बल्कि अन्य चीजों से उसके सही होने का पता लगाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि बाजार में अगली बार फल खरीदते वक्त किन संकेतों पर ध्यान देना चाहिए.
अनार कैसे खरीदें
2 / 7सही अनार का चुनाव करने के लिए दो लगभग एक जैसे आकार के अनार हाथ में लीजिए और उनका वजन महसूस कीजिए. दोनों में से जो भी अनार आकार के हिसाब से ज्यादा भारी लगे, उसी में रसीले दाने होने की संभावना होती है. इसके अलावा आप अनार के ऊपर के फूल को भी देखकर उसके मीठे होने का पता लगा सकते हैं. इसके लिए ये देखिए कि अनार के ऊपर का फूल खुला हुआ है या फिर बंद है. अगर फूल खुला हुआ होगा तो अनार मीठा और रसीला होगा. Image Credits - Pexels
अंगूर कैसे लें
3 / 7अच्छे और मीठे अंगूर चुनने के लिए अंगूर के गुच्छे को उठाकर देखें. अगर उसका डंठल भूरा है तो इसका मतलब अंगूर मीठे और रसीले हैं लेकिन अगर वही डंठल हरे रंग का दिख रहा है तो अंगूर कम रसीले होंगे. इस बात का भी ध्यान रखें कि अच्छे अंगूर आमतौर पर गुच्छे से जुड़े और बिना सिकुड़न के होते हैं. अगर अंगूर के दाने दबाने पर बहुत नरम, फटे या चिपचिपे महसूस हो रहे हैं, तो वो गुच्छा भी न खरीदें. Image Credits - Pexels
एवोकाडो खरीदने का सही तरीका
4 / 7एवोकाडो की सही पहचान करने के लिए उसे अपनी हथेली पर रखकर उंगलियों की मदद से थोड़ा दबाएं. अगर वो बिल्कुल पत्थर जैसा सख्त लगे, तो इसका मतलब वो अभी भी कच्चा है लेकिन अगर वो दबाने पर थोड़ा-सा दब जाए, तो इसका मतलब वो खाने के लिए एकदम सही है. इसके अलावा आप एवोकाडो के छिलके को देखें. अगर वो भूरे रंग का है तो एवोकाडो पका हुआ है लेकिन अगर वो हरे रंग का है, तो इसका मतलब वो अभी भी सही से नहीं पका है. Image Credits - Pexels
अमरूद
5 / 7अमरूद की मिठास की पहचान करने के लिए उसके डंठल के पास सूंघिए. अगर वहां से हल्की मीठी खुशबू आ रही हो तो इसका मतलब अमरूद पक चुका है. आप चाहें तो उसे दबाकर भी देख सकते हैं. दबाने पर अमरूद नरम महसूस होगा, लेकिन अगर अमरूद बहुत सख्त लगे और उससे कोई खुशबू भी न आ रही हो तो इसका मतलब वो अच्छे से नहीं पका है. Image Credits - Pexels
नाशपाती मीठी निकलेगी इस तरह
6 / 7नाशपाती को जांचने के लिए उसके डंठल के पास दबाकर देखिए. अगर वो नरम महसूस हो तो इसका मतलब नाशपाती रसीली और मीठी है लेकिन अगर वो सख्त महसूस हो तो इसका मतलब कि अभी नाशपाती अच्छे से पकी नहीं है. Image Credits - Pexels
केला खरीदने का तरीका
7 / 7सही केला चुनने के लिए बहुत ज्यादा हरा केला न खरीदें बल्कि पीले छिलके वाले केले खरीदने की कोशिश करें. लेकिन, इस बात का भी ध्यान रखें कि केला बहुत ज्यादा काला और धब्बेदार न हो. Image Credits - Pexels