गणेश उत्सव के नौवें दिन लगाएं शाही ब्रेड मालपुए का भोग, यहां जानिए बनाने का आसान तरीका

Malpua Recipe: आज के दिन मालपुए का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है. आप ब्रेड का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट मालपुआ तैयार कर सकते हैं. इसकी रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं. 

How to make bread malpua

शाही ब्रेड मालपुआ की रेसिपी. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

गणेश उत्सव के दौरान भक्त भगवान गणेश को अलग-अलग तरह के पकवानों का भोग लगाते हैं. मोदक, लड्डू और पूरन पोली जैसे पारंपरिक भोग के साथ अगर इस बार आप कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो शाही ब्रेड मालपुआ एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और घर में मौजूद कुछ नॉर्मल चीजों से ही यह तैयार हो जाता है. ब्रेड से बनने वाला यह मालपुआ बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से नरम होता है. ऊपर से डाली गई चीनी की चाशनी और ड्राई फ्रूट्स इसे शाही स्वाद देते हैं. आप इस लेख में बताए गए टिप्स की मदद से तैयार कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- क्या कभी आपने राजस्थान की मशहूर ‘राम पुलाव’ का लुत्फ उठाया है? जानिए घर पर घर पर कैसे होगी तैयार

विज्ञापन

शाही ब्रेड मालपुआ की रेसिपी 

सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस- 6
  • दूध- आधा कप 
  • मैदा- 2 चम्मच 
  • चीनी- 1 चम्मच 
  • इलायची- 3
  • घी या तेल
  • कटे हुए बादाम और पिस्ता
  • चाशनी के लिए
  • चीनी- 1 कप 
  • पानी- आधा कप 
  • इलायची-2
  • कुछ केसर के धागे 

कैसे बनाएं ब्रेड मालपुआ?

  • ब्रेड के किनारे काटकर अलग कर दें. अब ब्रेड को छोटे पीस में तोड़कर मिक्सर में पीस लें. ब्रेड के पाउडर में मैदा, चीनी और इलायची पाउडर डालें.
  • इसमें धीरे-धीरे दूध मिलाकर एक गाढ़ा लेकिन स्मूथ घोल तैयार करें. इसे कुछ मिनट के लिए रख दें ताकि ब्रेड अच्छी तरह दूध सोख ले. अब एक पैन में चीनी और पानी डालकर गर्म करें. 
  • चीनी घुलने के बाद उसमें इलायची और केसर डालें. चाशनी को बहुत ज्यादा गाढ़ा करने की जरूरत नहीं है. अब एक कड़ाही में घी गर्म करें. 
  • अब एक चम्मच घोल डालकर इसे गोल शेप दें. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक हल्की आंच पर पकाएं. इसी तरह सारे मालपुए तैयार कर लें. तैयार मालपुआ को हल्की गर्म चाशनी में कुछ सेकंड के लिए डुबोकर निकाल लें. 
  • मालपुए को प्लेट में रखें और ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता और केसर डालकर गार्निश करें. बस आपका शाही ब्रेड मालपुआ बनकर तैयार है, जिसका भोग लगाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- खरीदने हैं मीठे फल तो आजमा लीजिए यह ट्रिक, हर टुकड़े में आएगी मिठास

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ