Year Ender: 2025 में इन डिशेज को मिला दुनिया में अलग मुकाम, साल खत्म होने से पहले आप भी करें ट्राई

Top Food Trend: साल 2025 में सोशल मीडिया पर कई फूड ऐसे रहे हैं जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है. इसमें कुनाफा, चपली कबाब और बकलावा जैसी डिशेज भी शामिल रही हैं. आइए इस लेख में एक नजर साल के टॉप फूड ट्रेंड पर डालते हैं.

Food and Beverage Trends

इन डिशेज ने सोशल मीडिया से लेकर लोगों के दिलों में खूब तहलका मचाया है- Image Credit- News24

Food and Beverage Trends: 2025 में खाने-पीने की दुनिया में कई ऐसी डिशेज हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया से लेकर लोगों के दिलों में खूब तहलका मचाया. इन फूड्स ने अपने स्वाद, परंपरा और इनोवेशन के दम पर ग्लोबल स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई. सोशल मीडिया, फूड क्रिटिक्स और इंटरनेशनल फूड लिस्ट्स में इन व्यंजनों की खूब चर्चा रही है. अगर आप भी खाने के शौकीन हैं तो साल खत्म होने से पहले ही इन खास डिशेज को एक बार जरूर ट्राई करें और नए साल की अच्छी शुरुआत करें.

विज्ञापन
विज्ञापन

2025 के टॉप फूड ट्रेंड्स | Top Food Trend 2025 

कुनाफा- कुनाफा मिडिल ईस्ट की मशहूर और शाही मिठाई है, जिसने 2025 में दुनियाभर के फूड लवर्स के बीच खास जगह बनाई. वजह बिग बॉस का हिस्सा रहीं तानिया हैं, जिन्होंने लोगों के दिलों में दस्तक दी. बता दें, कुनाफा को पतली सेवइयों, मुलायम चीज की परत और ऊपर से डाला गया खुशबूदार शुगर सिरप इसे बेहद लाजवाब बनाता है.
चपली कबाब- चपली कबाब पाकिस्तान के पेशावर से निकला है और भारत के लखनऊ शहर में जाकर बस गया. इसका स्वाद इतना अच्छा है कि लोग दूर-दूर से खाने लखनऊ जाते हैं और नान के साथ इसका लुत्फ उठाते हैं. बता दें चपली कबाब 2025 में स्ट्रीट फूड से ग्लोबल मेन्यू तक पहुंच गया. इसकी वजह मसालेदार और जूसी कबाब का स्वाद होता है.
बकलावा- भले ही ये तुर्की की डिश हो, लेकिन बिग बॉस का हिस्सा रहीं तानिया की वजह से इसका क्रेज पूरे भारत में छा गया. परतदार फिलो शीट्स, ड्राई फ्रूट्स और शहद की मिठास से बना बकलावा स्वाद और शाही एहसास का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है.
रेमन- ये डिश कोरिया की फेमस डिश है, लेकिन 2025 में इसने पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई. भारत में इसका काफी ट्रेंड बढ़ा और कई कोरियाई रेमन बूथ भी ओपन हुए हैं. अगर आपने इसका स्वाद अभी तक नहीं चखा है तो इसका मतलब है कि आप इस ट्रेंड से पीछे हैं.
बटर चिकन- नॉनवेज खाने वालों की बटर चिकन हमेशा से ही पहली प्राथमिकता रही है. इस साल भी भारतीय स्वाद की यह क्लासिक डिश दुनिया की टॉप डिशेज में शामिल रही. बता दें इसका क्रीमी ग्रेवी और मसालों का कॉम्बिनेशन लोगों ने काफी पसंद किया. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ