Black Cutlet Recipe: सुबह के वक्त कुछ हेल्दी खाने का मन नहीं करता, लेकिन वजन घटाने के लिए करना पड़ता है. अगर आप सुबह की छोटी-मोटी भूख के लिए स्नैक ढूंढ रहे हैं तो काला चना कटलेट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. काला चना प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इससे बना कटलेट न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि पेट को लंबे समय तक भरा हुआ भी रहता है. खास बात यह है कि इसे घर में मौजूद नॉर्मल सामग्री से आसानी से तैयार किया जा सकता है. आइए इस लेख में काले चने की रेसिपी विस्तार से जानते हैं. 

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- इस एक गलती से खतरे में पड़ी ऋतिक रोशन की बहन सुनैना की जान, इम्यूनिटी हो गई थी खत्म

---विज्ञापन---

काला चना कटलेट की रेसिपी 

सामग्री

  • काला चना- 1 कप उबला हुआ
  • आलू- 2 उबले हुए 
  • प्याज- 1 बारीक कटा 
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक- एक चम्मच 
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च- 1 चम्मच 
  • चाट मसाला- 1 चम्मच 
  • हरा धनिया- 2 बड़े 
  • नमक- स्वादानुसार
  • ब्रेड क्रम्ब्स- 2 बड़े चम्मच
  • तेल या घी 

विधि

  • सबसे पहले उबले हुए काले चनों को एक बड़े बर्तन में डालकर अच्छी तरह मैश कर लें. आप चाहें तो हल्का दरदरा भी रख सकते हैं ताकि कटलेट का टेक्सचर बेहतर बने. 
  • मैश किए हुए चनों में उबले आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, हरा धनिया और नमक डालें. अब सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. 
  • अगर मिश्रण ज्यादा नरम लग रहा है तो उसमें ब्रेड क्रम्ब्स डालें. इससे कटलेट आसानी से आकार ले पाएंगे और टूटेंगे नहीं. अब मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लेकर गोल कटलेट का आकार दें. 
  • एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल लगाएं. कटलेट को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक मध्यम आंच पर सेंक लें. 
  • गरमा-गरम काला चना कटलेट को हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही की डिप के साथ सर्व करें. यह बच्चों के टिफिन, शाम की चाय या हल्के नाश्ते के लिए एक शानदार ऑप्शन है.

इसे भी पढ़ें- 1 दिन में कितनी लीची खानी चाहिए? जानिए सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है यह फल

---विज्ञापन---