1 दिन में कितनी लीची खानी चाहिए? जानिए सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है यह फल
Lychee Benefits: गर्मियों में मिलने वाली टेस्टी लीची सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है. ऐसे में यहां जानिए एक दिन में कितनी लीची खाना सेहत के लिए अच्छा है.

Lychee Benefits In Hindi: लीची में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और खनिज होते हैं जो ओवरऑल हेल्थ को अच्छा रखते हैं. इसका हाई वॉटर कंटेंट शरीर को हाइड्रेटेड रखता है जिस चलते यह गर्मियों के लिए एक परफेक्ट फ्रूट बन जाता है. लेकिन, अक्सर ही लोग यह नहीं समझ पाते कि एक दिन में उन्हें कितनी लीची (Litchi) खानी चाहिए. ऐसे में यहां जानिए एक दिन में कितनी लीची खाना सेहत के लिए अच्छा है और लीची खाने पर शरीर को क्या फायदे मिलते हैं.
एक दिन में कितनी लीची खाएं
2 / 7एक दिन में 8 से 10 लीची खाई जा सकती है. इसमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा ज्यादा होती है इसीलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए.
बढ़ती है इम्यूनिटी
3 / 7लीची में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है. विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है.
शरीर हाइड्रेटेड रहता है
4 / 7गर्मियों में शरीर हाइड्रेटेड रहे इसके लिए लीची खाई जा सकती है. गर्मियों में इसीलिए लीची खाने पर फायदा मिलती है.
पाचन को फायदा
5 / 7पाचन तंत्र को भी लीची से फायदे मिलते हैं. लीची खाने पर कब्ज की दिक्कत खासतौर से दूर रहती है.
दिल की सेहत
6 / 7दिल की सेहत के लिए भी लीची अच्छी है. इसमें मौजूद पौटेशियम खासतौर से ब्लड प्रेशर को संतुलित करता है.
त्वचा अच्छी रहती है
7 / 7विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के चलते यह फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है. इससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग नजर आती हैं. यह भी पढ़ें - नींद नहीं आती तो दवा नहीं बल्कि खा लीजिए ये 3 चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने शेयर किया नुस्खा अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.



















