भारत एक ऐसी जगह है जहां पर बिना किसी वजह के मीठा बनाया और खाया जाता है. अगर आप खास मौके पर खीर बनाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार बिहार की पारंपरिक मिठाई मकुटी जरूर ट्राई करें. यह एक देसी और बेहद स्वादिष्ट मिठाई है, जिसे खासतौर पर बिहार के कई इलाकों में त्योहारों, पूजा और पारिवारिक आयोजनों पर बनाया जाता है. कम सामग्री में तैयार होने वाली यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ परंपरा की मिठास भी समेटे हुए है. आप भी इसे घर पर बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं, जिसकी आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- मच्छर सबसे ज्यादा किन लोगों को काटते हैं? कहीं आप भी तो मच्छर का पहला शिकार नहीं हैं
मकुटी रेसिपी
सामग्री
- 1 कप- चावल का आटा
- आधा कप- गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)
- आधा कप- पानी
- 3 बड़े चम्मच- घी
- आधा छोटी चम्मच- इलायची पाउडर
- 2 बड़े चम्मच- कद्दूकस किया हुआ नारियल
- कटे हुए बादाम और काजू (गार्निश के लिए)
विधि
- सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें गुड़ डालकर पूरी तरह घुलने दें. फिर इस मिश्रण को छान लें ताकि कोई अशुद्धि न रहे.
- अब गुड़ की चाशनी को दोबारा हल्का गर्म करें और उसमें धीरे-धीरे चावल का आटा डालते हुए लगातार चलाएं, ताकि गुठलियां न बनें.
- इसमें इलायची पाउडर और चाहें तो कद्दूकस किया हुआ नारियल भी मिला दें.
- अब मिश्रण गाढ़ा होकर एकसार हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें.
- हाथों पर थोड़ा घी लगाकर इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल या अंडाकार आकार की मकुटी तैयार करें.
- ऊपर से घी की हल्की परत लगाएं और कटे हुए मेवे से सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंट Samantha को हो गई है इंसोमनिया की दिक्कत, यहां जानिए क्या है यह डिसऑर्डर
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
1 hr agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
2 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
2 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
6 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
7 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
8 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
11 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines