हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गणेश उत्सव के तीसरे दिन बप्पा को लगाएं बेसन के लड्डू का भोग, यहां जानिए बनाने का आसान तरीका

Besan Ladoo Bhog: घर पर बने बेसन के लड्डू कम सामग्री में आसानी से तैयार हो जाते हैं. गणेश उत्सव के दौरान इन्हें प्रसाद के रूप में बनाकर बप्पा को अर्पित किया जा सकता है. इसे परफेक्ट तरीके से बनाने की आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं. 

विज्ञापन
बेसन के लड्डू की आसान रेसिपी. Image Credit- Freepik

Besan Ladoo Recipe: गणेश उत्सव के दौरान भक्त भगवान गणेश को उनकी पसंद के अलग-अलग पकवानों का भोग लगाते हैं. मोदक के साथ बेसन के लड्डू भी भोग के लिए बनाए जा सकते हैं. बेसन, घी और चीनी से तैयार होने वाले ये लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी आसान होते हैं. अगर आप गणेश उत्सव के तीसरे दिन बप्पा के लिए घर पर प्रसाद तैयार करना चाहती हैं तो बेसन के लड्डू बनाना बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं. हालांकि, आपको लड्डू को परफेक्ट तरीके से बनाने के लिए शेप छोटे रख सकते हैं, ताकि एक लड्डू को बिना तोड़े इंसान आसानी खा सके. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसकी आसान रेसिपी क्या है.

इसे भी पढ़ें- How To Make Chicken Samosa: बाहर जैसा क्रिस्पी चिकन समोसा घर पर बनाएं, जानिए आसान रेसिपी

बेसन के लड्डू की आसान रेसिपी 

सामग्री 

  • बेसन- 2 कप 
  • पिसी हुई चीनी- आधा कप 
  • देसी घी- आधा कप 
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • बारीक कटे काजू-बादाम- आधा कप 
  • खरबूजे के बीज या अपनी पसंद के ड्राई- 1 चम्मच

विधि 

  • सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें. फिर इसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. बेसन को अच्छी तरह भूनना जरूरी है, क्योंकि इससे लड्डू में अच्छा स्वाद और खुशबू आती है.
  • बेसन को तब तक भूनें जब तक उसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए और घी व बेसन की अच्छी खुशबू आने लगे. ध्यान रखें कि आंच तेज न हो, वरना बेसन जल सकता है. भुने हुए बेसन को गैस से उतारकर कुछ देर ठंडा होने दें. 
  • मिश्रण हल्का गुनगुना रह जाए, तब इसमें पिसी हुई चीनी मिलाएं. अब इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए काजू-बादाम डालकर अच्छी तरह मिला लें. अगर मिश्रण बहुत सूखा लगे तो थोड़ा घी मिलाया जा सकता है. 
  • हाथों पर थोड़ा घी लगाकर मिश्रण की थोड़ा थोड़ा लें और छोटे गोल में लड्डू बना लें,  ऊपर से चाहें तो काजू या बादाम का छोटा टुकड़ा लगाएं. बेसन के लड्डू तैयार होने के बाद इन्हें भगवान गणेश को भोग में अर्पित कर सकते हैं. 
  • पूजा की अपनी पारंपरिक विधि और परिवार की मान्यताओं के अनुसार प्रसाद अर्पित करें. इसके बाद प्रसाद परिवार के सदस्यों में बांट सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- बप्पा आएं और रसोई में न बनें ये 5 पकवान तो अधूरा है त्योहार, जरूर बनाएं महाराष्ट्र की ये खास डिशेज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola