Chukandar Ka Halwa Kaise Banaye: चुकंदर के हेल्थ बेनिफिट्स से हम सभी वाकिफ हैं. यह खून को बढ़ाने और शरीर में आयरन की कमी दूर करने में बेहद असरदार माना जाता है. साथ ही, यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करने, एनर्जी बढ़ाने और स्किन को नेचुरल ग्लो देने में भी मदद करता है. ऐसे में जरूरी है अपनी डाइट में चुकंदर को शामिल करना. हालांकि, चुकंदर को कई तरह के खाया जा सकता है जैसे जूस या सलाद आदि. लेकिन अगर आपको इसका स्वाद पसंद नहीं आता तो इसका हलवा बनाकर भी खाया जा सकता है. इसका गहरा लाल रंग, मलाईदार टेक्सचर और खुशबू यकीनन सबको पसंद आएगा. हम यहां पर आपको चुकंदर का हलवा बनाने की रेसिपी साझा कर रहे हैं, जिस ट्राई किया जा सकता है.
चुकंदर का हलवा बनाने की रेसिपी | Chukandar Ka Halwa Recipe
सामग्री | Ingredients
- चुकंदर- 2 कप
- चीनी- 1 कप
- शहद- आधा कप
- घी- आधा कप
- दूध- 1 कप
- इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- मावा- 1 कप
- नारियल- 2 चम्मच
इसे भी पढ़ें- Peanut Recipes: सर्दियों में बहुत अच्छी लगती हैं मूंगफली की ये 2 डिशेज, वीकेंड पर करें ट्राई… हफ्तेभर याद रहेगा जायका
चुकंदर का हलवा कैसे बनाएं | Beetroot Halwa Method
- सबसे पहले चुकंदर के छिलके उतारकर कद्दूकस कर लें. इस दौरान गैस पर एक पैन को गर्म करने के लिए रख दें.
- अब कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालें और 5-7 मिनट तक हल्की आंच पर भून लें. इस दौरान लगातार चलाते रहना है.
- अब इसमें दूध और चीनी डालकर 5 मिनट तक भूनें. शहद डालकर 10 मिनट तक पकाएं और जब हलवा गाढ़ा हो जाए तो गैस हल्की कर दें.
- अब मावा और नारियल डालें और अपने पसंद की चीजों के साथ गरमा-गरम सर्व करें. यकीनन इसका स्वाद सबको पसंद आएगा.
चुकंदर का हलवा खाने के फायदे | Beetroot Halwa Eating Benefits
- आयरन का सबसे अच्छा स्रोत है
- ब्लड प्यूरीफाई करने में करेगा मदद
- चीनी खाने की क्रेविंग को करेगा कम
- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
- दिमाग के लिए है फायदेमंद
इसे भी पढ़ें- History Of Jalebi: क्या आपको पता है कहां से आई जलेबी? जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें
संबंधित खबरें
बिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
4 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
7 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
7 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
8 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
9 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
12 hrs agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
13 hrs agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
13 hrs agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
14 hrs agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines