सुबह की हो या फिर शाम की बासी रोटी ज्यादातर लोग नहीं खाते हैं. इसलिए इसे फेंक देते हैं या मक्खन लगातर खा लेते हैं. मगर आप ऐसा न करें क्योंकि इससे बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी तैयार की जा सकती है. अगर रात की रोटियां बच गई हैं और समझ नहीं आ रहा कि उनका क्या करें तो उन्हें फेंकने की बजाय एक स्वादिष्ट डिश में बदल दें. बासी रोटी से बनने वाली मसालेदार रोटी सब्जी स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ जल्दी तैयार भी हो जाती है. हालांकि, इसे बनाने की आसान रेसिपी आपको पता होना चाहिए, ताकि स्वाद परफेक्ट आ सके.
इसे भी पढ़ें- जापान में ज्यादातर लोग रात में क्यों नहाते हैं? जवाब जानकर हो जाएंगे हैरान
बासी रोटी की सब्जी
सामग्री
- बासी रोटियां- 4
- प्याज-1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी)
- आधा छोटा चम्मच- अदरक-लहसुन का पेस्ट
- हल्दी- आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- धनिया पाउडर- आधा चम्मच
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- तेल- जरूरत के हिसाब से
- नमक- स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर बासी रोटियों को हाथ से छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें या चाकू से चौकोर आकार में काट लें.
- अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें. फिर जीरा चटकने लगे तो प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट पकाएं.
- अब टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर 5 मिनट तक मसाले को अच्छी तरह भून लें.
- अब रोटी के टुकड़े पैन में डालें और मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं. अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो 3 बड़े चम्मच पानी छिड़क दें ताकि मसाले रोटी में अच्छी तरह मिल जाएं.
- आखिर में गरम मसाला और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं. ऊपर से ताजा हरा धनिया डालकर 1 मिनट चलाएं और गैस बंद कर दें.
- गरमा-गरम मसाला रोटी सब्जी को दही, चाय या हरी चटनी के साथ सर्व करें. चाहें तो ऊपर से बारीक कटा प्याज और थोड़ा चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- टूथब्रश करने का सही तरीका क्या है? डेंटिस्ट से जानिए मजबूत दांतों का सीक्रेट
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर WhatsApp के जरिए भेजें ये शानदार मैसेज, अपनों को दें बधाई
40 mins agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
2 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
4 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
4 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
5 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
6 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
7 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
10 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines