टूथब्रश करने का सही तरीका क्या है? डेंटिस्ट से जानिए मजबूत दांतों का सीक्रेट

Dant Ko Saaf Karne Ka Tarika: रोजाना ब्रश करने से दांत साफ हो जाएं यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है. गलत तरीके से साफ किए गए दांत कई बार दर्द और मसूड़ों की हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए डेंटिस्ट से सही तरीका जानना बहुत ही जरूरी है.

Dant Ko Saaf Karne Ka Tarika

कैसे करें दांतों को साफ? Image Credit- Freepik

Toothbrush Health Tips: दांतों को साफ रखने के लिए ब्रश करना जरूरी है. इसलिए लोग कुछ लोग दिन में दो बार ब्रश करते हैं, लेकिन दो बार दांत साफ करने का फायदा मिलना चाहिए. ऐसा तभी हो सकता है जब आप सही तरीके से दांतों को साफ करेंगे, क्योंकि ब्रश करने का मतलब सिर्फ मुंह में स्टिक चलाने से नहीं है बल्कि सही स्टेप्स को फॉलो करना जरूरी है. वरना मसूड़ों को भी नुकसान हो सकता है. इसको लेकर डॉक्टर और डेंटिस्ट नीतू अग्रवाल का कहना है कि ब्रश की सही पोजीशन रखना भी जरूरी है, वरना मसूड़ों से खून आ सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

दांत ब्रश करने का सही तरीका | Right Way Of Brushing Teeth

सही टूथब्रश चुनें

सबसे पहले तो अच्छे और सही टूथब्रश का इस्तेमाल करें. डेंटिस्ट की सलाह है कि हमेशा सॉफ्ट ब्रिसल्स वाला ही ब्रश खरीदें. इससे दांत और मसूड़े जोर लगाने पर दर्द नहीं करते और ना ही लाल स्पॉट देते हैं. साथ ही, ब्रश का सिर अपने मुंह से हिसाब से ही खरीदें.

कैसे करें दांतों को साफ?

  • ब्रश को पेंटिग ब्रश की तरह पकड़ें और नीचे के हिस्से पर ज्यादा जोर दें.
  • सबसे पहले दांतों के पीछे यानी जुबान की तरफ के दांत साफ करें.
  • इसके बाद आगे की ओर लेकर जाएं और दोनों हिस्सों को अच्छी तरह से साफ करें.
  • आप कभी भी दांतों को सीधे बीच से साफ न करें. गालों की तरफ से ब्रश को साफ करके दांतों को साफ करें.

ब्रश करते वक्त किन बातों का रखें ध्यान

  • बहुत ज्यादा जोर लगातार ब्रश को नहीं करना चाहिए और अगर कर रहे हैं तो सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें.
  • जल्दी जल्दी ब्रश को न करें, क्योंकि इससे दांतों को नुकसान हो सकता है.
  • पुराने या घिसे हुए ब्रश का इस्तेमाल न करें. बेहतरो होगा कि आप नया ब्रश खरीद लें.
  • ब्रश करने के तुरंत बाद ज्यादा मीठी चीजें खाने से बचें.
  • ब्रश को इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह धोकर सूखी जगह पर रखें.

इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में क्या खाने से बच्चा हेल्दी होता है? गायनेकोलॉजिस्ट से जानिए ये 6 चीजें

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ