Leftover Roti Recipe: बासी रोटी से तैयार करें मसालेदार सब्जी, हर कोई मांगेगा दोबारा

Basi Roti Kaise Banaye: बासी रोटी से बनी यह मसालेदार सब्जी स्वाद और पोषण का मस्त कॉम्बिनेशन है. यह रेसिपी न सिर्फ खाने की बर्बादी रोकती है, बल्कि कुछ ही मिनटों में एक नई और मजेदार डिश भी तैयार कर देती है. आप भी इस रेसिपी को घर पर बनाकर तैयार कर सकते हैं.

Basi Roti Kaise Banaye

बासी रोटी की सब्जी. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

सुबह की हो या फिर शाम की बासी रोटी ज्यादातर लोग नहीं खाते हैं. इसलिए इसे फेंक देते हैं या मक्खन लगातर खा लेते हैं. मगर आप ऐसा न करें क्योंकि इससे बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी तैयार की जा सकती है. अगर रात की रोटियां बच गई हैं और समझ नहीं आ रहा कि उनका क्या करें तो उन्हें फेंकने की बजाय एक स्वादिष्ट डिश में बदल दें. बासी रोटी से बनने वाली मसालेदार रोटी सब्जी स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ जल्दी तैयार भी हो जाती है. हालांकि, इसे बनाने की आसान रेसिपी आपको पता होना चाहिए, ताकि स्वाद परफेक्ट आ सके.

इसे भी पढ़ें- जापान में ज्यादातर लोग रात में क्यों नहाते हैं? जवाब जानकर हो जाएंगे हैरान

Advertisment

बासी रोटी की सब्जी

सामग्री

  • बासी रोटियां- 4
  • प्याज-1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी)
  • आधा छोटा चम्मच- अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • हल्दी- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर- आधा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • तेल- जरूरत के हिसाब से
  • नमक- स्वादानुसार

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर बासी रोटियों को हाथ से छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें या चाकू से चौकोर आकार में काट लें.
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें. फिर जीरा चटकने लगे तो प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट पकाएं.
  • अब टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर 5 मिनट तक मसाले को अच्छी तरह भून लें.
  • अब रोटी के टुकड़े पैन में डालें और मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं. अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो 3 बड़े चम्मच पानी छिड़क दें ताकि मसाले रोटी में अच्छी तरह मिल जाएं.
  • आखिर में गरम मसाला और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं. ऊपर से ताजा हरा धनिया डालकर 1 मिनट चलाएं और गैस बंद कर दें.
  • गरमा-गरम मसाला रोटी सब्जी को दही, चाय या हरी चटनी के साथ सर्व करें. चाहें तो ऊपर से बारीक कटा प्याज और थोड़ा चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- टूथब्रश करने का सही तरीका क्या है? डेंटिस्ट से जानिए मजबूत दांतों का सीक्रेट

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ