आज के समय में जब लोग अपनी डाइट में हेल्दी और पारंपरिक चीजों को शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में दादी-नानी के जमाने की कई देसी रेसिपी फिर से लोकप्रिय हो रही हैं. इन्हीं में से एक है बाजरे की राब. राजस्थान और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पारंपरिक रूप से बनाई जाने वाली यह रेसिपी अपने देसी स्वाद और आसान बनाने के तरीके के लिए जानी जाती है. बाजरे की राब को आमतौर पर बाजरे के आटे और छाछ या दही के साथ तैयार किया जाता है. इसका स्वाद हल्का खट्टा और देसी होता है. अगर आप भी घर पर कुछ पारंपरिक ट्राई करना चाहते हैं तो इस आसान रेसिपी से बाजरे की राब बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Chicken Korma Recipe: घर पर बनाएं होटल से भी लजीज चिकन कोरमा, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
बाजरे की राब की रेसिपी
सामग्री
- बाजरे की रोटी- 2 चम्मच
- छाछ- 1 कप
- पानी- 1 आधा कप
- घी- 1 चम्मच
- जीरा- आधा छोटा चम्मच
- हींग- चुटकी भर
- नमक- स्वादानुसार
- धनिया पत्ती- जरूरत के हिसाब से
विधि
- सबसे पहले एक बर्तन में बाजरे का आटा लें और उसमें थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह घोल लें. ध्यान रखें कि उसमें गुठलियां न रहें. अब इसमें छाछ डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- इस मिश्रण को कुछ मिनट के लिए रख दें. एक पैन में घी गर्म करें, जिसमें जीरा और चुटकी भर हींग डालकर तड़का लगाएं. अब तैयार बाजरे और छाछ के मिश्रण को पैन में डाल दें.
- इसे लगातार चलाते हुए हल्की आंच पर पकाएं, ताकि मिश्रण बर्तन के तले में चिपके नहीं और गुठलियां भी न बनें. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर इसकी कंसिस्टेंसी को अपनी पसंद के अनुसार रख सकते हैं.
- लगभग 10 मिनट तक पकाने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालें. जब राब अच्छी तरह पक जाए और हल्की गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें. ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालकर इसे गरमा-गरम सर्व करें.
- कई जगह इसे पारंपरिक तरीके से घी के साथ भी सर्व जाता है. इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें अपनी पसंद के हिसाब से हल्का मसाला या तड़का भी डाल सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- मोदक तो हर बार बनाते हैं, इस गणेश चतुर्थी ट्राई करें मोदक वाली खीर, बप्पा को लगाएं खास भोग
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
12 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
15 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
20 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
22 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines