सेहत और स्वाद से भरपूर है बाजरे का दलिया, ब्रेकफास्ट में बनाकर बच्चों को खिलाएं, मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी

Bajre Ka Dalia Recipe: बच्चों को सुबह नाश्ते में मैगी देने के बजाय बाजरे का दलिया बनाकर दें. इसका स्वाद ऐसा है कि ना सिर्फ बच्चों को बल्कि घर के हर सदस्य को भी पसंद आएगा. बस आपको इसे बनाने का सही तरीका मालूम होना चाहिए, जिसकी आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.

Bajre Ka Dalia Recipe

बाजरे का दलिया स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत और इंस्टेंट एनर्जी से भरपूर होता है. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Bajre Ka Healthy Dalia: आजकल के बच्चे बिल्कुल भी हेल्दी खाना नहीं खाते हैं. हर वक्त बाहर के खाने की जिद्द करते रहते हैं, लेकिन इस बार उनकी अनहेल्दी खाने की जिद्द को बिल्कुल भी पूरा ना करें क्योंकि हम आपके साथ ब्रेकफास्ट में बाजरे का दलिया बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं. अगर आप इसे सही तरीके से बनाएंगे तो यकीनन आपके बच्चे को बहुत ही ज्यादा पसंद आएगा. बता दें बाजरा फाइबर, आयरन और एनर्जी से भरपूर होता है, जो बच्चों को दिनभर एक्टिव रखने का काम करता है. खास बात यह है कि बाजरे का दलिया पचने में हल्का होता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने का काम करता है. इससे बच्चे का वजन भी नहीं बढ़ेगा और शरीर में हेल्दी फैट पैदा हो जाएगा. अगर आप बच्चों को सुबह कुछ पौष्टिक और झटपट बनने वाला नाश्ता देना चाहते हैं, तो बाजरे का दलिया जरूर ट्राई करें.

इसे भी पढ़ें- कमर में दर्द पैदा कर रही है नकली चाय, आचार्य मनीष जी ने बताया चुंबक से पता करें चायपत्ती की मिलावट

विज्ञापन

बाजरे का दलिया बनाने की रेसिपी | Bajra Dalia Recipe in Hindi

सामग्री

  • बाजरे का दलिया- 1 कप
  • पानी- 1 कप
  • दूध- 1 कप
  • घी- 4 चम्मच
  • गुड़- स्वादानुसार
  • ड्राई फ्रूट्स- आधा कप
  • गाजर- आधा कप

विधि

  • सबसे पहले बाजरे को गर्म पानी में भिगोकर रख दें और फिर साफ पानी से धोकर अच्छी तरह से एक कटोरे में निकालकर रख दें.
  • अब कुकर या एक पतीली में घी गर्म करें. फिर बाजरे का दलिया 2 चम्मच घी डालकर भुन लें. जब खुशबू आने लगे तो एक कटोरे में निकाल लें.
  • अब इसमें पानी डालें और इलायची का तड़का लगाएं. तड़का लगाने के बाद दूध डालें और अच्छे से मिला दें. फिर इसमें स्वाद के अनुसार गुड़ डालें.
  • आखिर में दलिया डालकर कुकर में 2 सीटी आने तक पकाएं. अगर कढ़ाही में बना रहे हैं तो ढककर धीमी आंच पर दलिया नरम होने तक पकाएं.
  • 15 मिनट बाद चेक करें कि दलिया पक गया है या नहीं. अगर पक गया है तो गैस बंद कर दें और ऊपर से मावा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  • ऊपर से गाजर को कद्दूकस करके दलिया को सर्व करें. आप बच्चे की पसंद की चॉकलेट को भी गार्निश करके सर्व कर सकते हैं.

कुकिंग टिप- बच्चों के लिए दलिया ज्यादा पतला रखें, ताकि वह आसानी से खा सकें. अगर बच्चा बड़ा है तो दलिया को गाढ़ा रखा जा सकता है. बता दें यह बाजरे का दलिया स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत और इंस्टेंट एनर्जी से भरपूर होता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ