Bajra Churma Recipe: बाजरे का चूरमा कैसे बनाते हैं? यहां जानिए किन सामग्रियों की पड़ती है जरूरत

Bajra Churma: अगर आपका कम मीठा खाने का मन है और कुछ हेल्दी भी खाना है तो आपके लिए बाजरे का चूरमा अच्छा हो सकता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है, जिसकी आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.  

Bajra Churma Recipe

बाजरे का चूरमा कैसे बनाएं? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Bajra Churma Recipe: देसी या पौष्टिक खाने की बात हो और बाजरे का चूरमा याद ना आए… ऐसा हो ही नहीं सकता. यह एक ऐसा व्यंजन है जिसे राजस्थान और हरियाणा में बहुत ही चाव से खाते हैं. इसका स्वाद काफी अच्छा होता है और यह हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. ज्यादातर लोग इसे सर्दियों में बनाना या खाना पसंद करते हैं. आप भी इसे डिनर के बाद सर्व करने के लिए बना सकते हैं. वहीं, अगर आपका भी कुछ मीठा खाने का मन हो तो यह डिश एकदम परफेक्ट रहेगी. बस आपको सही रेसिपी का पता होना जरूरी है, जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं. अगर आप भी घर पर हेल्दी और टेस्टी चूरमा बनाना चाहते हैं तो यहां जानिए इसकी आसान रेसिपी बताई गई है, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं.  

इसे भी पढ़ें- हिलते हुए पीले दांतों के लिए बहुत फायदेमंद है ये हर्बल पाउडर, मार्केट से खरीदने के बजाय इन सामग्रियों से करें तैयार 

विज्ञापन

बाजरे का चूरमा कैसे बनाएं? 

सामग्री 

  • बाजरे का आटा- 2 कप
  • देसी घी- 6 चम्मच
  • गुड- आधा कप
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • सूखे मेवे- 1 कप
  • गुनगुना पानी- आटा गूंथने के लिए

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बड़े बर्तन में बाजरे का आटा छाल लें और फिर इसमें 2 चम्मच देसी घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें और 10 मिनट के लिए रख दें. अब आटे से मोटी लोइयां या रोटियां बनाएं. इन्हें तवे पर धीमी आंच में दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें, ताकि अंदर तक पक जाएं.
  • इन रोटियों को ठंडा होने दें और फिर हाथ से या मिक्सी में दरदरा पीस लें.  दूसरे बाउल में कद्दूकस किया हुआ गुड़, बचा हुआ घी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.  
  • बस आपका स्वादिष्ट चूरमा बनकर तैयार है जिसे डिनर के बाद सर्व किया जा सकता है. इसमें नारियल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, ज्यादा मीठा ना चाहें तो गुड़ कम मात्रा में ही इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें- गर्म दूध में दो हरी मिर्च डालने से क्या होता है? यहां जानिए डेरी जैसा दही जमाने का देसी तरीका

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ