गर्म दूध में दो हरी मिर्च डालने से क्या होता है? यहां जानिए डेरी जैसा दही जमाने का देसी तरीका

Does Putting Green Chili In Milk Make Curd: अगर आप घर पर दही बनाने की सोच रही हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको हरी मिर्च से दही बनाना सिखा रहे हैं. 

Does Putting Green Chili In Milk Make Curd

यहां जानिए डेरी जैसा दही जमाने का देसी तरीका. Image Credit- Freepik

Hari Mirch Doodh Mein Dalna: घर पर गाढ़ा, चिकना और बिल्कुल डायरी जैसा दही जमाना बहुत मुश्किल होता है. हर कोई चाहता है कि घर पर एकदम परफेक्ट दही बने, लेकिन कई बार दही ठीक से नहीं जम पाता. ऐसे में लोग तरह-तरह के देसी नुस्खे अपनाते हैं. इन्हीं में से एक पुराना और कारगर तरीका है गर्म दूध में दो हरी मिर्च डालकर दही जमाना. यह तरीका ना सिर्फ दही को अच्छी तरह जमाने में मदद करता है, बल्कि स्वाद और बनावट भी बेहतरीन बनाता है. हालांकि आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह ट्रिक काम की है. इससे काम बहुत ही आसान हो जाता है और सही अच्छी तरह जम भी जाता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्म दूध में हरी मिर्च डालने से क्या होता है?

हरी मिर्च को दूध में डालने से इसका टेक्सचर अच्छा हो जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि हरी मिर्च में मौजूद लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया दूध को फॉर्मेट करने में मदद करते हैं. यही बैक्टीरिया दूध को दही में बदलने का काम करते हैं.

क्या होगा? 

  • दूध जल्दी और एक ही तरह से जमना 
  • दही खट्टा नहीं होता  
  • दही ज्यादा गाढ़ा और चिकना बनाना
  • बाजार के दही की जरूरत नहीं पड़ती

डेरी जैसा दही जमाने का देसी तरीका क्या है? 

सामग्री

  • दूध- 1 लीटर फुल क्रीम
  • हरी मिर्च- 2
  • बर्तन- ढकने के लिए 

विधि 

  • सबसे पहले ऊपर बताई सामग्रियों को तैयार करके रखें और ऊपर से दूध को अच्छी तरह उबाल लें. 
  • दूध को हल्का गुनगुना होने दें और इसके बाद दोनों हरी मिर्च को धोकर साबुत दूध में डाल दें. 
  • दूध को बिना हिलाए ढककर रख दें, लेकिन इसे आपको चलाना नहीं है. 
  • सर्दियों में 8 घंटे और गर्मियों में 6 घंटे में दही जम जाएगा. दही जमने के बाद मिर्च निकाल दें और दही फ्रिज में रख दें. 

इन बातों का रखें ध्यान 

  • बहुत ज्यादा गर्म दूध में हरी मिर्च ना डालें, क्योंकि इससे दूध फट जाता है. 
  • आपको एकदम फ्रेश हरी मिर्च का इस्तेमाल करना है.
  • इसे बिल्कुल भी काटना नहीं है, साबुत ही डालना है.
  • दही हमेशा स्टील या मिट्टी के बर्तन में अच्छा जमता है. 
  • इस दौरान आपको बार-बार बर्तन हिलाना नहीं है.  
  • दूध जितना गाढ़ा होगा, दही उतना ही क्रीमी बनेगा. 

इसे भी पढ़ें- सुबह की सेहतमंद शुरुआत के लिए, मूंग दाल से बनाएं स्वाद और पोषण से भरपूर ये हेल्दी नाश्ता

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ