हिलते हुए पीले दांतों के लिए बहुत फायदेमंद है ये हर्बल पाउडर, मार्केट से खरीदने के बजाय इन सामग्रियों से करें तैयार 

Homemade Herbal Powder: पीले दांतों को साफ करने के लिए आपको मार्केट से महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है. आप हमारे बताए गए हर्बल पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे रोजाना दांत साफ करने से बहुत ही फायदा होगा. 

Homemade Herbal Powder For Yellow Teeth

कैसे बनाएं पीले दांतों के लिए हर्बल पाउडर? Image Credit- Shutterstock

Homemade Herbal Powder For Yellow Teeth: मुस्कुराना अच्छी बात है, लेकिन जब दांत पीले और कमजोर दिखने लगते हैं तो इंसान खुलकर हंसने से कतराने लगता है. दांतों का पीलापन ना सिर्फ आपकी मुस्कान की खूबसूरती कम करता है, बल्कि यह ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का संकेत भी है. ऐसा कई वजहों से हो सकता है, लेकिन ज्यादातर खानपान में पोषक तत्वों की कमी से होता है. ऐसे में लोग महंगे टूथ पाउडर और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आयुर्वेद में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजों से घर पर बना हर्बल पाउडर दांतों को मजबूत बनाने और पीलापन कम करने में मदद कर सकता है. आप इसे मार्केट से खरीद सकते हैं या घर पर तैयार कर सकते हैं. घर पर पाउडर बनाने की आसान विधि हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.  

विज्ञापन
विज्ञापन

पीले दांत होने के कारण

  • मसूड़े कमजोर होना
  • दांतों पर गंदगी जमना
  • ओरल हाइजीन की कमी
  • कैल्शियम की कमी होना  
  • विटामिन डी की कमी होना
  • ज्यादा मीठा खाना 

कैसे बनाएं पीले दांतों के लिए हर्बल पाउडर?

सामग्री

  • सूखा नीम की पत्तियां- 3
  • मुलेठी का पाउडर- 1 चम्मच
  • फिटकरी- आधा चम्मच
  • लौंग पाउडर- आधा चम्मच
  • सेंधा नमक- आधा चम्मच
  • बबूल की छाल- 1 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें.
  • फिर नीम के सूखे पत्तों को तवे पर हल्की आंच पर भून लें.
  • अब एक कटोरी में सारी सामग्रियों को डालकर बारीक पीस लें.
  • इसमें छाल, मुलेठी, फिटकरी और लौंग भी डालकर दें.
  • आपका हर्बल पाउडर बनकर तैयार है जिसे शीशे की कटोरी में स्टोर करें.
  • इससे उंगलियों पर लगातार अपने दांतों को साफ करें.
  • सुबह उठकर ब्रश पर भी आधा चम्मच हर्बल पाउडर लिया जा सकता है.
  • 5 मिनट तक मुंह में रखने के बाद हल्के गर्म पानी से कुल्ला कर लें. 

इन बातों का रखें ध्यान

  • इस पाउडर को इस्तेमाल करते वक्त अपने दांतों को ज्यादा रगड़ना नहीं है.
  • ऐसा करने से आपके दांत को नुकसान हो सकता है.
  • अगर पाउडर इस्तेमाल करते वक्त मुंह से खून आता है तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए. 
  • छोटे बच्चों के दांत इस पाउडर से साफ ना करें, क्योंकि इससे उनकी स्किन छिल सकती है.  

इसे भी पढ़ें- बच्चों का कॉन्फिडेंस कैसे बढ़ाएं? इन 5 तरीकों से स्टेज पर बेझिझक बोलने लगेगा आपका लाडला

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ