शाम का समय अक्सर ऐसा होता है जब एक कप चाय पूरे दिन की थकान को दूर कर देती है. साथ ही, अगर बारिश का मौसम हो, ठंडी हवा चल रही हो या फिर दोस्तों के साथ बैठकर बातचीत करनी हो, चाय का मजा हर पल को खास बना देता है. अगर आप भी चाय के शौकीन हैं और रोज की आम चाय से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो हैदराबाद की मशहूर ईरानी चाय आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. हैदराबाद की डिश का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इस चाय का भी ऐसा ही कुछ हिसाब, जो भी इसका स्वाद लेता है, वह दूसरी चाय को भूल जाता है और इसकी तारीफ करने लगता है. ऐसे में अगर आप भी इस चाय को बनाना चाहते हैं, तो आइए हम आपको बताते हैं आसान रेसिपी.
यह भी पढ़ें: बासी होने के बाद और भी लाजवाब लगती हैं ये 5 भारतीय डिशेज, टेस्ट करके आप भी हो जाएंगे फैन
हैदराबादी ईरानी चाय बनाने के लिए क्या चाहिए?
- फुल क्रीम दूध 2 कप
- पानी 1 कप
- चाय पत्ती 2 बड़े चम्मच
- चीनी 2 से 3 बड़े चम्मच (स्वाद के अनुसार)
- इलायची 2 (कुटी हुई)
- केसर 4 से 5 धागे
- मलाई ऊपर से डालने के लिए
कैसे बनाएं हैदराबादी ईरानी चाय?
- एक पैन में एक कप पानी डालकर उसमें चाय पत्ती मिलाएं और इसे धीमी आंच पर उबालें. पानी का रंग जब गहरा हो जाए और चाय की खुशबू आने लगे, तो गैस धीमी कर दें.
- दूसरे बर्तन में दो कप फुल क्रीम दूध डालकर धीमी आंच पर गर्म करें. इसमें इलायची और केसर डाल सकते हैं, जिससे चाय की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाएंगे. दूध को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं.
- अब तैयार चाय के काढ़े में धीरे-धीरे गर्म दूध मिलाएं और इसे कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. ऐसा करने से दोनों फ्लेवर अच्छी तरह मिल जाएंगे और चाय का स्वाद ज्यादा बढ़ जाएगा.
- अब इसमें स्वाद के अनुसार चीनी मिलाएं और 1-2 मिनट तक और पकाएं, इस तरह आपकी चाय तैयार हो जाएगी.
- अब तैयार चाय को कप या कुल्हड़ में डालें और ऊपर से थोड़ी मलाई डालकर सर्व करें.
यह भी पढ़ें: शाम स्नैक्स के लिए ट्राई करें कर्नाटक की फेमस थट्टे इडली, सॉफ्टनेस ऐसी कि स्वाद रह जाएगा
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
5 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
13 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
14 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
15 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
15 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
17 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
17 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines