Healthy Uttapam Recipe: गर्मियों में वैसे ही कुछ खाने का मन नहीं करता. पराठे या पकोड़े तो देखकर भी जी नहीं चाहता. बस मन हमेशा कुछ हल्का खाने का करता है जैसे पोहा, उपमा आदि. ये चीजें बहुत आसानी से बन भी जाती हैं, इसलिए सुबह उठते ही झटपट बना ली जाती हैं. मगर हर रोज ये भी खाकर बोरियत होने लगती है. ऐसे में अगर आप चाहें तो शेफ कुणाल कपूर के द्वारा बताई गई आटे की उत्तपम रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. इसका स्वाद इतना अच्छा है कि आप आराम से हर रोज खा लेंगे.
इसे भी पढ़ें- डोसा को इंग्लिश में क्या बोलते हैं? जीनियस भी नहीं जानते होंगे जवाब
उत्तपम की रेसिपी
सामग्री
- आटा- एक कप
- नमक- स्वादानुसार
- दही- 3 चम्मच
- बेकिंग सोडा- जरूरत के हिसाब से
- पानी- 1 कप
- तेल- जरूरत के हिसाब से
- हींग- जरूरत के हिसाब से
- अदरक- आधा इंच टुकड़ा
- करी पत्ता- 4
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- जीरा- आधा चम्मच
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा, नमक, दही और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें.
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छे से फेंट लें. स्मूथ बैटर तैयार हो जाए तो पेस्ट तो कुछ देर के लिए रख दें और तड़का लगाएं.
- एक पैन में तेल गर्म करें और हींग, राई और जीरा डालकर तड़का लगाएं. जब ये चटकने लगे तो इसमें करी पत्ता, अदरक, हरी मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालकर पकाएं.
- मसाले पकाने के बाद इसे बैटर में डाल दें और अच्छी तरह से मिलाएं. मिलाने के बाद नॉन स्टिक पैन में बैटर डालें और हल्की आंच पर पकाएं.
- दोनों तरह से पकाने के बाद एक प्लेट में निकालें. ऊपर से हरा धनिया, हरी मिर्च और मसाला डालें. चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- AC चलाने के ये 5 हैक्स जान लिए तो बिल्कुल नहीं लगेगी गर्मी, रात में आएगी चैन की नींद
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
6 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
6 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
7 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
9 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
10 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
10 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
11 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
13 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines