क्या आप भी शाम में चाय के साथ कुछ ऐसा खाने चाहते हैं, जिसका स्वाद अच्छा हो और वो हेल्दी भी हो? अक्सर लोग शाम के समय डीप फ्रीई चीजें खाते हैं, लेकिन हम आपको इस स्टोरी में ऐसे डिश के बारे में बताएंगे, जिसे खाकर आप शाम के समय उसी को खाना पसंद करेंगे. ये डिश बनाने में मुश्किल भी नहीं है, बस आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करने होंगे, जिसके बाद ये डिश तैयार हो जाएगी, इतना ही नहीं, इसका स्वाद इतना शानदार होगा कि खाने वाला हर शख्स आपकी तारीफ करेगा. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं, आलू-पनीर-स्वीट कॉर्न सैंडविच?
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: स्किन पर बार-बार हो रही हैं फुंसियां? घर की यह 1 चीज बेदाग बना सकती है चेहरा
---विज्ञापन---
इन चीजों से तैयार होगा आलू-पनीर-स्वीट कॉर्न सैंडविच
- 4 ब्रेड स्लाइस (व्हाइट या ब्राउन आपकी मर्जी के अनुसार)
- 2 उबले और मैश किए हुए आलू
- आधा कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
- आधा कप उबला हुआ स्वीट कॉर्न
- 1 छोटा बारीक कटा प्याज
- 1 बारीक कटी हरी मिर्च
- थोड़ी बारीक कटी हरी धनिया
- आधा-आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो
- स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर
- सेंकने के लिए मक्खन
- इसके अलावा आप चाहे, तो 2 चम्मच मेयोनेज या चीज स्प्रेड, साथ ही हरी चटनी या टोमैटो सॉस स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
घर पर ऐसे बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी आलू-पनीर-स्वीट कॉर्न सैंडविच
- सबसे पहले एक पैन में आधा चम्मच मक्खन गर्म करें.
- इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर 1-2 मिनट तक हल्का भून लें.
- अब मैश किए हुए आलू, कद्दूकस किया पनीर और उबला हुआ स्वीट कॉर्न डालकर अच्छी तरह मिला दें.
- इसके बाद चाट मसाला, चिली फ्लेक्स, ओरिगैनो, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर स्टफिंग तैयार कर ले.
- अगर आप सैंडविच को ज्यादा क्रीमी बनाना चाहते हैं, तो इसमें 2 चम्मच मेयोनेज या चीज स्प्रेड भी मिला सकते हैं.
- अब ब्रेड की एक स्लाइस पर मक्खन या हरी चटनी लगाएं. चाहें तो दूसरी स्लाइस पर टोमैटो सॉस भी लगा सकते हैं.
- तैयार स्टफिंग को एक ब्रेड स्लाइस पर समान रूप से फैलाएं और दूसरी स्लाइस रखकर हल्के हाथ से दबा दें.
- इसके बाद ब्रेड की बाहरी सतह पर थोड़ा मक्खन लगाएं.
- तवा या सैंडविच मेकर गर्म करें और सैंडविच को धीमी से मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें.
- सैंडविच जब अच्छी तरह तैयार हो जाए, तो इसे हरी चटनी, टोमैटो सॉस के साथ गरमा गरम परोसें और इसका आनंद ले.
यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक की स्थिति में कैसे बचाएं मरीज की जान? जानिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं
---विज्ञापन---