हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hair Care: बाजार का शैंपू छोड़िए, अब घर पर तैयार करें एलोवेरा शैंपू, यहां जानिए आसान तरीका

Hair Fall Shampoo: अगर आपको बाहर का कोई शैंपू फायदा नहीं करता तो इस बार घर पर एलोवेरा की मदद से शैंपू तैयार करें. इससे न सिर्फ आपको फायदा होगा, बल्कि कम बजट में नेचुरल चीज भी मिल जाएगी. 

विज्ञापन
एलोवेरा शैंपू बनाने के लिए क्या चाहिए? Image Credit- Freepik

बालों की सही देखभाल के लिए शैंपू का इस्तेमाल जरूरी माना जाता है, लेकिन कई लोगों को बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स के कुछ इंग्रीडिएंट्स अपने बालों या स्कैल्प के लिए अच्छे नहीं होते. सबके अलग-अलग फायदे और नुकसान हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप घर पर बने हेयर केयर प्रोडक्ट्स आजमाना चाहते हैं तो एलोवेरा से तैयार किया गया होममेड शैंपू आपके लिए बेस्ट हो सकता है. एलोवेरा में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और इसमें कई बायोएक्टिव बैक्टीरिया पाए जाते हैं. इसका जेल और बालों पर इस्तेमाल किया जाता रहा है. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि होममेड एलोवेरा शैंपू  किसी खास हेयर प्रॉब्लम का इलाज नहीं है, लेकिन इसे इस्तेमाल करने से कोई नुकसान भी नहीं होगा. 

इसे भी पढ़ें-Hair Fall Home Remedies: आपके झड़ते बालों को सहारा देंगे मेथी दाने समेत ये घरेलू नुस्खे! आज ही से करें ट्राई

एलोवेरा शैंपू बनाने के लिए क्या चाहिए?

इसे तैयार करने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होगी. हम कुछ चीजें आपके साथ साझा कर रहे हैं, जिन्हें शैंपू बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. 

विज्ञापन
  • एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
  • माइल्ड शैंपू- 2 चम्मच
  • तेल- 1 चम्मच
  • पानी- 2 चम्मच
  • बाउल- 1

विधि 

  • एलोवेरा की पत्ती को अच्छी तरह धोकर काटें और उसका पीला हिस्सा निकाल दें. इसके बाद अंदर से साफ जेल निकालकर एक कटोरी में कर लें. 
  • एलोवेरा जेल को कुछ सेकंड के लिए ब्लेंड कर लें, ताकि इसमें बड़े टुकड़े न रहें और यह स्मूथ हो जाए. अब एक साफ बाउल में एलोवेरा जेल और माइल्ड शैंपू डालें. इसमें थोड़ा नारियल तेल और पानी मिलाकर सभी सामग्रियों को मिक्स करें.
  • तैयार चीजों को साफ और सूखी बोतल में डालें. इसे लंबे समय तक रखने के बजाय कम मात्रा में बनाकर जल्दी इस्तेमाल करना बेहतर है, क्योंकि इसमें किसी भी तरह का केमिकल मौजूद नहीं होता, जिससे परेशानी हो सकती है. 

बालों पर कैसे करें इस्तेमाल?

सबसे पहले बालों को अच्छी तरह गीला करें, जिसके बाद थोड़ी मात्रा में तैयार शैंपू लेकर स्कैल्प पर लगाएं और उंगलियों की मदद से हल्के हाथों से मसाज करें. फिर पानी से अच्छी तरह साफ कर लें.  

क्या एलोवेरा शैंपू हर किसी के लिए सही है?

विज्ञापन

 एलोवेरा से कुछ लोगों को नुकसान भी पहुंचा सकता है, क्योंकि हर इंसान के बाल और स्कैल्प अलग होते हैं. अगर आपको लगातार खुजली, स्कैल्प इंफेक्शन या बहुत ज्यादा हेयर फॉल की समस्या है तो सिर्फ होममेड शैंपू का इस्तेमाल करना काफी नहीं है.

इसे भी पढ़ें-Face Mask: चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? टमाटर और चोकर से बनाएं ये आसान फेस स्क्रब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola