Ghar Par Kaise Banaye Gel: मौसम बदलते ही स्किन से जुड़ी परेशानियां शुरू हो जाती हैं. कभी खुजली तो कभी दाने निकलना… जो चेहरे का ग्लो बेकार कर देता है. हालांकि, इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको मार्केट में बहुत कुछ मिल जाएगा, लेकिन एलोवेरा जेल सबसे ज्यादा बेस्ट माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि एलोवेरा को स्किन केयर के लिए लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसकी पत्ती के अंदर मौजूद जेल को चेहरे और स्किन पर लगाया जाता है. अगर आप बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल की जगह फ्रेश जेल इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ एलोवेरा की फ्रेश पत्ती और कुछ आसान स्टेप्स की जरूरत होगी.
इसे भी पढ़ें- Black Jeans को सिर्फ टी-शर्ट के साथ नहीं, इन तरीकों से करें स्टाइल और पाएं स्टाइलिश लुक
एलोवेरा जेल कैसे बनाएं?
आप इसके पौधे से आसानी से जेल तैयार कर सकते हैं. इसके लिए पहले एक बाउल में एलोवेरा जेल निकाल लें और नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए तैयार करें.
सामग्री
- एलोवेरा की पत्ती- 1
- साफ चाकू- 1
- साफ कांच का कंटेनर
- ब्लेंडर
विधि
- सबसे पहले एलोवेरा की पत्ती को पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि उस पर लगी मिट्टी या गंदगी साफ हो जाए. पत्ती के दोनों किनारे काटकर इसे कुछ देर सीधा रख दें, ताकि इसमें से निकलने वाला पीला रस बाहर निकल जाए.
- एलोवेरा के इस पीले रस यानी लेटेक्स को स्किन पर लगाने से जलन हो सकती है, इसलिए इसे जेल से अलग करना जरूरी है. अब पत्ती की ऊपरी परत को चाकू से हटा दें. अब चम्मच की मदद से अंदर का जेल निकाल लें.
- निकाले हुए जेल को ब्लेंडर में डालकर कुछ सेकंड के लिए ब्लेंड कर लें. इससे जेल स्मूद हो जाएगा. फिर तैयार जेल को साफ और सूखे एयरटाइट कांच के कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें.
- घर पर बने ताजे जेल में प्रिजर्वेटिव नहीं होते, इसलिए इसे लंबे समय तक स्टोर करने के बजाय कम निकालें और इस्तेमाल करें. एलोवेरा हर इंसान की स्किन के लिए बेहतर हो… यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है. इसलिए बेहतर होगा कि पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
इसे भी पढ़ें- रिलेशनशिप में बेंचिंग क्या होता है? यहां जानिए इस ट्रेंडिंग टर्म Benching का सही मतलब
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
6 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
9 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
9 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
10 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
13 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
17 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines