रिलेशनशिप में बेंचिंग क्या होता है? यहां जानिए इस ट्रेंडिंग टर्म Benching का सही मतलब
Benching In Dating Meaning: बेंचिंग एक रिलेशनशिप टर्म है जिसका बेंच से कोई लेना देना नहीं है. बिग बॉस 20 में काजी तौकीर की परिभाषा सुनकर आप भी कन्फ्यूज हो गए हैं तो यहां जानिए बेचिंग और सिचुएशनशिप का क्या मतलब होता है.

What Is Benching: बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट काज़ी तौकीर ने बेंचिंग और सिचुएशनशिप का जो मतलब बताया है उसने लोगों को ठहाका लगाकर हंसने पर मजबूर कर दिया है. काजी ने मैरी कोम को सिचुएशनशिप और बेंचिंग का मतलब समझाते हुए कहा कि "सिचुएशनशिप का मतलब है कि वे एक जहाज पर जाएंगे और वहां एक सिचुएशन बनाएंगे. लेकिन जहाज समुद्र के बीच में रुक जाता है. इसे सिचुएशनशिप कहते हैं. बेचिंग का मतलब है कि लड़का बेंच पर बैठेगा और लड़की को बेंच के नीचे लिटाएगा. लड़की उसका जूता साफ करेगी, यह मुसीबत चर्चा हो रही है." काजी की बताई दोनों ही परिभाषाएं असल मतलब से कोसों दूर थीं. आप ऐसी गलती ना करें इसीलिए यहां जानिए बेचिंग और सिचुएशनशिप (Situationship) का असल मतलब क्या होता है.
रिलेशनशिप में बेचिंग का क्या मतलब होता है
2 / 7डेटिंग में बेंचिग का मतलब है कि कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रिश्ते में नहीं आता लेकिन उसे एक बैकअप ऑप्शन की तरह रखता है. इससे दूसरा व्यक्ति कन्फ्यूज्ड रहता है और उसे उम्मीद रहती है कि शायद भविष्य में कुछ हो सकता है.
क्यों की जाती है बेंचिंग
3 / 7अगर कोई बेंचिंग कर रहा है तो इसका मतलब है कि वह कमिटमेंट नहीं चाहता लेकिन ऑप्शन ओपन रखना चाहता है. इसके लिए व्यक्ति आपको बैकअप ऑप्शन की तरह रखेगा, पूरी तरह रिश्ते में नहीं आएगा लेकिन आपको जाने भी नहीं देगा. अगर उसकी पहली या दूसरी पसंद उसे ना मिले तो वह आपके पास लौट सकता है.
कैसे पता चलेगा आपके साथ बेचिंग हो रही है
4 / 7अगर सामने वाला व्यक्ति आपसे अच्छे से बात नहीं करता, कंसिस्टेंट नहीं रहता, आपके साथ एकदम लास्ट मिनट पर प्लान बनाता है और आपको ऐसा महसूस कराता है कि वह आपके लिए कुछ फील करता है लेकिन कभी रिलेशनशिप के लिए नहीं पूछता.
बेचिंग में सबकुछ वन साइडेड लगता है
5 / 7बेचिंग में लगता है कि सबकुछ सिर्फ वन साइडेड है, आपकी फीलिंग्स, एफर्ट्स और कम्यूनिकेशन सब आपकी तरफ से ही हो रहा है. आप दोनों एकसाथ बैठे हों या एकदूसरे के साथ वक्त बिता रहे हों तब भी ऐसा महसूस नहीं होता कि आप उस व्यक्ति की प्रायोरिटी हैं.
सिचुएशनशिप क्या होता है
6 / 7सिचुएशनशिप एक ऐसा रिलेशनशिप है जिसमें 2 लोग एकदूसरे को डेट तो करते हैं लेकिन कमिटमेंट नहीं देते. दोनों के बीच इमोशनल और फिजिकल संबंध हो सकते हैं लेकिन फिर भी एक डिफाइंड रिश्ता नहीं होता है. रोमाटिंक रिश्ता होने के बाद भी रिश्ते में कोई लेबल जैसे गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड लेबल नहीं होता.
किस तरह की होती है सिचुएशनशिप
7 / 7सिचुएशनशिप में रिश्ता डिफाइंड नहीं होता है, किसी तरह की कंसिस्टेंसी नहीं होती है, भविष्य का कोई जिक्र नहीं होता है, कनेक्शन डीप और डेवलप्ड नहीं लगता है, रिलेशनशिप सहूलियत के हिसाब से होती है और आमतौर पर सभी को इस रिश्ते के बारे में नहीं पता होता है. यह भी पढ़ें - 80s Trend Prompt AI: पुराने स्टाइल में आना है नजर तो इस प्रॉम्ट से क्रिएट करें AI 80s Photo, हीरो-हीरोइन से कम नहीं दिखेंगे आप