---विज्ञापन---

Homemade Aloe Vera Gel: एलोवेरा की पत्ती से घर पर तैयार किया जा सकता है जेल, स्किन के लिए रहेगा बेस्ट

Aloe Vera Gel: स्किन को हेल्दी रखने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना बेस्ट माना जाता है. अगर आपको नेचुरल ग्लो चाहिए तो घर का बना जेल इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे बनाना बहुत ही आसान है, बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा. 

---विज्ञापन---

Ghar Par Kaise Banaye Gel: मौसम बदलते ही स्किन से जुड़ी परेशानियां शुरू हो जाती हैं. कभी खुजली तो कभी दाने निकलना… जो चेहरे का ग्लो बेकार कर देता है. हालांकि, इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको मार्केट में बहुत कुछ मिल जाएगा, लेकिन एलोवेरा जेल सबसे ज्यादा बेस्ट माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि एलोवेरा को स्किन केयर के लिए लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसकी पत्ती के अंदर मौजूद जेल को चेहरे और स्किन पर लगाया जाता है. अगर आप बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल की जगह फ्रेश जेल इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ एलोवेरा की फ्रेश पत्ती और कुछ आसान स्टेप्स की जरूरत होगी.

इसे भी पढ़ें- Black Jeans को सिर्फ टी-शर्ट के साथ नहीं, इन तरीकों से करें स्टाइल और पाएं स्टाइलिश लुक

---विज्ञापन---

एलोवेरा जेल कैसे बनाएं? 

आप इसके पौधे से आसानी से जेल तैयार कर सकते हैं. इसके लिए पहले एक बाउल में एलोवेरा जेल निकाल लें और नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए तैयार करें. 

सामग्री 

  • एलोवेरा की पत्ती- 1 
  • साफ चाकू- 1 
  • साफ कांच का कंटेनर
  • ब्लेंडर

विधि

  • सबसे पहले एलोवेरा की पत्ती को पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि उस पर लगी मिट्टी या गंदगी साफ हो जाए. पत्ती के दोनों किनारे काटकर इसे कुछ देर सीधा रख दें, ताकि इसमें से निकलने वाला पीला रस बाहर निकल जाए. 
  • एलोवेरा के इस पीले रस यानी लेटेक्स को स्किन पर लगाने से जलन हो सकती है, इसलिए इसे जेल से अलग करना जरूरी है. अब पत्ती की ऊपरी परत को चाकू से हटा दें. अब चम्मच की मदद से अंदर का जेल निकाल लें. 
  • निकाले हुए जेल को ब्लेंडर में डालकर कुछ सेकंड के लिए ब्लेंड कर लें. इससे जेल स्मूद हो जाएगा. फिर तैयार जेल को साफ और सूखे एयरटाइट कांच के कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें.
  • घर पर बने ताजे जेल में प्रिजर्वेटिव नहीं होते, इसलिए इसे लंबे समय तक स्टोर करने के बजाय कम निकालें और इस्तेमाल करें. एलोवेरा हर इंसान की स्किन के लिए बेहतर हो… यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है. इसलिए बेहतर होगा कि पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

इसे भी पढ़ें- रिलेशनशिप में बेंचिंग क्या होता है? यहां जानिए इस ट्रेंडिंग टर्म Benching का सही मतलब

---विज्ञापन---

First published on: Sep 11, 2026 04:00 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola