बारिश में अलीगढ़ के फेमस आलू के बरूले का उठाएं लुफ्त, शेफ पंकज भदौरिया ने बताया घर पर चुटकियों में कैसे करें तैयार  

Aloo Barule Recipe: बारिश के मौसम में अगर आप कुछ मजेदार बनाना चाहते हैं तो आपको आलू के बरूले जरूर ट्राई करने चाहिए. इसका स्वाद इतना मजेदार है कि आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे. आइए इसकी आसान रेसिपी शेफ पंकज भदौरिया से जानते हैं. 

Aloo Barule Kaise Banaye

कैसे बनाएं आलू के बरूले? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Aloo Barule Kaise Banaye: आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है, जिसे कई तरह से बनाया जा सकता है. आप इसका इस्तेमाल स्नैक्स से लेकर डिनर बनाने के लिए कर सकते हैं. कई लोगों को आलू बहुत ही पसंद होते हैं और वो हर रोज अपनी थाली में शामिल करते हैं. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं और हर रोज एक ही तरह की डिश खाकर बोर हो गए हैं तो आपको आलू के बरूले की रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए. बता दें आलू के बरूले अलीगढ़ में काफी पसंद किए जाते हैं. यह वहां का फेमस स्ट्रीट फूड है जिसे आप भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. हम आपके साथ इसे बनाने की शेफ पंकज भदौरिया की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं, जिसे चाय के साथ भी सर्व किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- फ्रिज में सब्जियां प्लास्टिक की थैली में रखना पड़ सकता है भारी, जानिए सेहत पर इसके छिपे नुकसान

विज्ञापन

कैसे बनाएं आलू के बरूले?

सामग्री

  • आलू- 6
  • नमक- स्वादानुसार
  • लहसुन की कलियां- 5
  • चावल का आटा- 1 चम्मच
  • अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला- 1 चम्मच
  • बेसन-5 चम्मच
  • तेल- फ्राई करने के लिए
  • चटनी के लिए
  • हरा धनिया- 1 गुच्छा
  • हरी मिर्च- 2
  • लहसुन की कलियां- 5
  • अदरक- 1 इंच
  • बूंदी- 2 चम्मच
  • काला नमक- जरूरत के हिसाब से
  • नींबू- 1 चम्मच
  • दही- 1 चम्मच
  • पानी- आधा कप

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर आलू के छिलके उतारें और छोटे टुकड़ों को काटकर हल्की आंच पर उबलने के लिए रख दें.आलू उबालने के लिए पानी में नमक डालना ना भूलें और बाकी सामग्रियों को भी तैयार करके रखें.  बैटर तैयार करने के लिए एक बाउल में बेसन और चावल का आटा डालें. फिर नमक, लहसुन की कलियां और बाकी सामान भी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.अब इसमें पानी डालकर बैटर तैयार करें और उबले आलू डालकर डीप फ्राई करें. इसके लिए गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
  • फिर आलू को तेज आंच पर पकाएं और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. जब आलू अच्छी तरह से फ्राई हो जाएं तो एक प्लेट में निकाल लें. अब चटनी तैयार करें, जिसके लिए एक मिक्सर ग्राइंडर में चटनी का सामान डालें और पानी डालकर पीस लें. एक कटोरी में निकालें और बरूले के साथ गरमा-गरम सर्व करें.  

इसे भी पढ़ें- सफेद कपड़ों पर लगे चाय-कॉफी और खाने के जिद्दी दाग? इन आसान घरेलू तरीकों से मिनटों में पाएं नई जैसी चमक

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ