Dry Hair Mask: बालों की ठीक तरह से देखरेख ना करने से, धूप में जरूरत से ज्यादा रहने से और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बालों के रूखे-सूखे होने की दिक्कत बढ़ जाती है. ऐसे में इस रूखे बालों के कारण बालों की खूबसूरती तो कम लगती ही है, साथ ही बाल डैमेज (Hair Damage) होने लगते हैं सो अलग. ऐसे में घर पर ही बालों के लिए हेयर मास्क बनाकर लगाया जा सकता है. ऐसे कुछ हेयर मास्क हैं जिन्हें घर में आसानी से तैयार किया जा सकता है और ये हेयर मास्क बालों को नमी देते हैं और मुलायम बनाने में असरदार होते हैं. इन हेयर मास्क से डैमेज्ड हेयर रिपेयर होते हैं सो अलग.
यह भी पढ़ें – चेहरे के अनचाहे बाल हटाने हैं तो दूध में मिलाकर लगा लीजिए यह चीज, त्वचा से निकल जाएंगे हेयर
रूखे बालों के लिए होममेड हेयर मास्क | Homemade Hair Mask For Dry Hair
केले का हेयर मास्क
केले का हेयर मास्क (Banana Hair Mask) बनाने के लिए एक पके केले को लेकर उसमें एक चम्मच ही नारियल का तेल मिला लें. इसमें थोड़ा सा दही डालें और अच्छे से मिक्स कर लें. इस हेयर मास्क को बालों पर 30 से 45 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें. हफ्ते में 1-2 बार यह हेयर मास्क सिर पर लगाया जा सकता है.
अंडे का हेयर मास्क
बालों के लिए अंडे का हेयर मास्क (Egg Hair Mask) भी बेहद फायदेमंद होता है. अंडे का हेयर मास्क बनाना भी बेहद आसान होता है. हेयर मास्क बनाने के लिए एक अंडा लेकर उसमें 2 चम्मच दही डाल लें. अच्छे से मिक्स करके इस हेयर मास्क को सिर पर लगाकर आधा घंटा रखें और धोकर हटा लें.
एलोवेरा का मास्क
बालों को नमी देने के लिए एलोवेरा का मास्क लगाया जा सकता है. एलोवेरा और दही को एकसाथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसमें एक चम्मच दही भी डाला जा सकता है. इस हेयर मास्क को सिर पर 25 से 30 मिनट के लिए लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. बालों की फ्रिजीनेस कम होने लगती है.
एवोकाडो का मास्क
विटामिन ई और बी से भरपूर इस हेयर मास्क से बालों को हाइड्रेशन मिलती है और रूखापन दूर हो जाता है. हेयर मास्क बनाने के लिए एक एवोकाडो को लेकर मसल लें. इसमें एक चम्मच शहद डालें और एक चम्मच ही ऑलिव ऑयल डालकर मिला लें. तैयार हेयर मास्क को सिर पर आधा घंटा लगाकर रखें. इसे बालों की जड़ों से सिरों तक लगाएं. असर दिखने लगेगा.
अंडे और ऑलिव ऑयल का मास्क
एक अंडे को अच्छे से फेंटकर इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल और एक चम्मच ही शहद मिला लें. इस हेयर मास्क को सिर पर 20 से 25 मिनट लगाकर रखें और फिर अच्छे से धोकर हटा लें. यह मास्क ना सिर्फ बालों का रूखापन कम करता है बल्कि बालों को मजबूती भी देता है.
यह भी पढ़ें – बर्फ खाने की इच्छा क्यों होती है? जानिए किस कंडीशन में होती है Ice Craving
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 hr agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
4 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
17 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
21 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines