चेहरे के अनचाहे बाल हटाने हैं तो दूध में मिलाकर लगा लीजिए यह चीज, त्वचा से निकल जाएंगे हेयर

Facial Hair Removal: महिलाओं के चेहरे पर हल्के और छोटे-छोटे बाल होते हैं जिन्हें वे हटाने की कोशिश करती हैं. ऐसे में अगर आप भी चेहरे के बाल हटाना चाहती हैं तो यहां जानिए किस तरह नेचुरली फेशियल हेयर से छुटकारा पाया जा सकता है.

Unwanted facial hair

घर पर अपने चेहरे से बाल हटाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

Facial Hair Home Remedies: सभी के चेहरे पर बाल होते हैं, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के चेहरे पर छोटे रोएं जैसे बाल नजर आते हैं. बहुत सी महिलाओं को इन बालों को हटाना जरूरी नहीं लगता और बहुत सी ऐसी भी महिलाएं हैं जो फेशियल हेयर हटाकर ज्यादा कोंफिडेंट महसूस करती हैं. ऐसे में फेशियल हेयर हटाने (Facial Hair Removal) के लिए अलग-अलग तरीके आजमाए जाते हैं. परमानेंट सोल्यूशन के लिए लेजर ट्रीटमेंट लिए जाते हैं तो पार्लर से फेशियल वैक्स और रेजर का इस्तेमाल करना भी ऑप्शंस में शामिल है. अगर आप भी अपने चेहरे पर नजर आने वाले फेशियल हेयर से परेशान हैं तो जानिए किस तरह चेहरे के इन छोटे-छोटे बालों को हटाया जा सकता है. यहां बताया दूध से तैयार किया जाने वाला नुस्खा आपके भी बेहद काम आ सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरे से अनचाहे बाल हटाने के लिए दूध का नुस्खा

फेशियल हेयर हटाने के लिए दूध से हेयर रिमूवल पेस्ट (Homemade Hair Removal Paste) किया जा सकता है. इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में दूध गर्म करने लिए चढ़ाएं. अब इस दूध में चीनी, हल्दी और पेस्ट बनाने जितना आटा मिला लें. इसे पकाएं और ठंडा करने के लिए प्लेट में निकाल लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.

कैसे करें इस्तेमाल – पैच टेस्च कर लेने के बाद पेस्ट ठंडा होने पर पूरे चेहरे पर लगा लें. अब 10 मिनट बाद इसे चेहरे पर रगड़ते हुए छुड़ाएं, बिल्कुल वैसे ही जैसे फेस स्क्रब किया जाता है. इस बात का ध्यान रखें कि यह पेस्ट बहुत ज्यादा ना सूख जाए नहीं तो इसे हटाने में दिक्कत होने लगेगी.

विज्ञापन

नियमित तौर पर यानी हफ्ते में 2 बार इस नुस्खे को आजमाया जाए तो चेहरे के बारीक बाल हटने लगेंगे और स्किन पर निखार नजर आएगा सो अलग.

चीनी से भी हटा सकते हैं चेहरे के बाल

विज्ञापन

चीनी से चेहरे के बाल हटाने की प्रक्रिया को शुगरिंग कहते हैं. शुगर का पेस्ट बनाने के लिए चीनी, पानी और नींबू के रस को मिलाकर पाया जाता है. लेकिन, अच्छे रिजल्ट के लिए और त्वचा ना जले इसके लिए बाहर से शुगर पेस्ट खरीद सकते हैं. चेहरे को अच्छे से साफ करने के बाद थोड़े-थोड़े हिस्से पर शुगर के इस पेस्ट को लगाकर तेजी से खींचकर बाहर निकाला जाता है. इससे बाल निकलने लगते हैं. इस बात का ध्यान रहे कि चेहरे के बाल निकल जाने के बाद त्वचा पर बर्फ लगाने या ठंडी सिकाई करने से आराम महसूस होता है. इसके बाद बिना फ्रेग्रेंस वाला मॉइस्चराइजर लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ