Papa Ko Kya Gift Den: पापा पूरी जिंदगी मेहनत करते हैं और हमें एक अच्छी लाइफ देने की कोशिश करते हैं. बेटी हो या फिर बेटा…हर किसी के लिए पापा एक सुपरहीरो होते हैं. वो हमारी छोटी-बड़ी जरूरतों का ध्यान रखते हैं और हर मुश्किल समय में हमारा सहारा बनते हैं. इसलिए हर बार फादर्स डे मौके पर अगर आप अपने पापा को प्यार, सम्मान और आभार जताना चाहते हैं तो एकदम बेस्ट मौका है. अगर आप इस फादर्स डे पर अपने पापा के चेहरे पर सच्ची मुस्कान लाना चाहते हैं तो महंगे गिफ्ट्स की बजाय कुछ छोटे लेकिन दिल से किए गए प्रयास उन्हें बेहद खास महसूस करा सकते हैं. अगर आप कोई बात मनवाना चाहते हैं तो क्या पता ये चीजें देखकर आपके पापा मान जाएं, जिनसे आप इस दिन को उनके लिए यादगार बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- किसे नहीं लगाना चाहिए बालों में तेल? जानिए किन लोगों की हेयर प्रॉब्लम बढ़ा सकता है ऑयल
फादर्स डे पर पापा के लिए करें ये काम | fathers day gifts ideas
- टाइम बिताएं- पापा के साथ टाइम बिताने का बेस्ट मौका है. आप अपने पूरे परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं. उनके साथ बैठकर बातें करना, उनकी पसंदीदा फिल्म देखना, टहलने जाना या साथ में चाय पीना आदि. कुछ भी करना पापा को स्पेशल फील करा सकता है.
- एक प्यारा नोट लिखें- पापा को एक प्यारा नोट लिखकर दें, क्योंकि पापा कभी यह नहीं कह पाते कि वे हमारे लिए कितने खास हैं. एक छोटा-सा हैंडमेड कार्ड या हाथ से लिखा नोट, जिसमें आप उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करें, उन्हें भावुक और खुश दोनों कर सकता है.
खाना बनाएं- पापा की पसंदीदा डिश बनाकर उन्हें सरप्राइज दें. चाहे उन्हें घर का बना पराठा पसंद हो, मिठाई या कोई स्पेशल डिश, उनके लिए अपने हाथों से खाना बनाना उन्हें बेहद अच्छा महसूस करा सकता है.
पुरानी यादों को याद दिलाएं- पुरानी तस्वीरें, वीडियो और यादगार पलों को एक साथ देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. आप परिवार की पुरानी तस्वीरों का एक छोटा-सा एल्बम या स्लाइड शो तैयार कर सकते हैं. यह सरप्राइज आपके पापा को भावुक करने के साथ-साथ कई खूबसूरत यादें भी ताजा कर देगा.
पसंद की चीजों के लिए समय दें- पिता अक्सर परिवार की जिम्मेदारियों में खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते. फादर्स डे पर उन्हें उनकी पसंद की चीजें करने का मौका दें. उन्हें आराम करने दें, उनकी पसंद की किताब, संगीत या हॉबी के लिए समय निकालने में मदद करें. यह छोटा-सा कदम उन्हें यह एहसास दिलाएगा कि उनकी खुशी भी आपके लिए उतनी जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में बच्चों को बनाकर दें ओटमील कुकी स्मूदी, स्वाद के साथ मिलेगी हेल्दी एनर्जी
संबंधित खबरें
पति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
26 mins agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
2 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
3 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
3 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
4 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
6 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
21 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
22 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
1 day agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines