---विज्ञापन---

घर की वुडन फ्लोरिंग जल्दी हो रही है खराब? सफाई करते समय कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां

Wooden Floor Maintain Tips: वुडन फ्लोरिंग की सफाई करते समय इन गलतियों से बचें और सही तरीके से सफाई करें. इससे आपके घर की लकड़ी की फ्लोरिंग लंबे समय तक साफ, चमकदार और इसकी खूबसूरती बनी रह सकती है. 

---विज्ञापन---

घर में वुडन फ्लोरिंग कमरे को खूबसूरत और प्रीमियम लुक देती है. इसकी चमक और नेचुरल फिनिश घर के इंटीरियर को खास बना देती है, लेकिन अगर उसकी सफाई और देखभाल सही तरीके से न की जाए तो कुछ ही समय में फ्लोरिंग पर खरोंच, दाग, नमी के निशान और चमक फीकी पड़ने जैसी समस्याएं नजर आने लगती हैं. अक्सर लोग सफाई के दौरान जाने-अनजाने ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो लकड़ी के फर्श को खराब कर सकते हैं. अगर आपने हाल फिलहाल में फ्लोरिंग कराई है तो शुरुआत से ही ध्यान दें. इससे फर्श की लाइफ काफी लंबी होगी और लुक भी खराब नहीं होगा. हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से फ्लोर का ध्यान रखा जा सकता है.  

इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi Special: बाजार की मेहंदी छोड़ें, घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल मेहंदी… दोनों हाथों पर चढ़ेगा खूबसूरत रंग

---विज्ञापन---

पानी ज्यादा इस्तेमाल करना

वुडन फ्लोरिंग का सबसे बड़ा दुश्मन पानी और नमी हो सकती है. कई लोग फर्श को साफ करने के लिए बहुत ज्यादा पानी डालकर पोछा लगाते हैं. इससे पानी लकड़ी के जोड़ या सतह के नीचे पहुंच सकता है और लंबे समय में फ्लोरिंग फूलने, मुड़ने या खराब होने की वजह बन सकता है. अगर पानी गिर जाए तो उसे तुरंत साफ कर दें और पोछे को अच्छी तरह निचोड़कर इस्तेमाल करें. 

हार्ड केमिकल वाले क्लीनर इस्तेमाल करना

हर फ्लोर क्लीनर वुडन फ्लोरिंग के लिए सेफ नहीं होता. ब्लीच, एसिड या ज्यादा केमिकल वाले क्लीनर लकड़ी की फिनिश को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे फर्श की चमक कम हो सकती है और असर दाग पर भी पड़ सकता है. इसलिए ऐसा क्लीनर चुनें जो खास तौर पर वुडन फ्लोरिंग के लिए बनाया गया हो, जिससे उसकी चमक और डिजाइन खराब न हो पाए.  

---विज्ञापन---

रोजाना झाड़ू की जगह खुरदुरे ब्रश का इस्तेमाल

कठोर ब्रिसल वाले ब्रश से बार-बार सफाई करने पर लकड़ी पर छोटे-छोटे स्क्रैच पड़ सकते हैं. शुरुआत में ये निशान दिखाई नहीं देते, लेकिन समय के साथ फ्लोरिंग की फिनिश खराब लगने लगती है. इसलिए आपको मुलायम ब्रिसल वाली झाड़ू, माइक्रोफाइबर मॉप या वुडन फ्लोर के लिए उपयुक्त वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें. 

गलत तरीके से वैक्यूम क्लीनर चलाना

वैक्यूम क्लीनर वुडन फ्लोरिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इस दौरान गलत अटैचमेंट या कठोर ब्रश रोल का इस्तेमाल नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए वुडन फ्लोर के लिए सेटिंग या सॉफ्ट ब्रश अटैचमेंट का इस्तेमाल करें और मशीन को जोर से फर्श पर न घसीटें. इससे लंबे वक्त तक लकड़ी का फर्श अच्छा रहेगा. 

---विज्ञापन---

वुडन फ्लोरिंग की चमक बनाए रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • फर्श पर पानी जमा न होने दें और अगर जमा हो जाए तो उसे तुरंत साफ कर दें. लगातार गीला रहने की वजह से फ्लोर सील सकता है. 
  • फर्श गीला रहने की वजह से दीमक लग जाएगी और फ्लोर अंदर से खराब होने लग जाएगा. इसलिए हर तीसरे महीने फ्लोर पर दवा डालें. 
  • फर्नीचर के पैरों पर फेल्ट पैड लगाएं और अगर आप सफाई कर रहे हैं तो हार्ड ब्रश का इस्तेमाल न करें.

इसे भी पढ़ें- छोटा कमरा लगेगा बड़ा, दीवारों पर करवाएं ये 7 रंग, खुला-खुला दिखेगा पूरा स्पेस

First published on: Sep 11, 2026 02:33 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola