नए शहर में पढ़ाई या नौकरी के लिए रहने पर रूममेट मिलना आम बात है. शुरुआत में साथ रहने का एक्सपीरियंस काफी अच्छा लगता है, लेकिन समय के साथ छोटी-छोटी बातें स्ट्रेस का कारण बनती हैं. इसलिए कुछ बातों पर पहले ही खुलकर बात करना बेहतर होता है. आप कमरे की सफाई, बिजली-पानी के इस्तेमाल, खाने के खर्च, दोस्तों का आना-जाना या सोने के वक्त जैसी चीजों पर बात कर लें. आप अपनी लाइफस्टाइल पर बात करें और समझने की कोशिश करें कि सामने वाला कितना इस बात पर गौर करता है. अगर आपके रूममेट का रहने का तरीका बिल्कुल अलग है तो आपको गौर करना चाहिए और पहले ही इन बातों पर फैसला कर लेना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- केले के छिलकों से इस तरह बनाएं पौधों के लिए लिक्विड फर्टिलाइजर, घने और हरे-भरे दिखेंगे प्लांट्स
किराया और बिल पर बात करना
आप रूममेट यानी अपने साथी से यह साफ करें कि कमरे का किराया कौन कितना देगा. इसके साथ बिजली, पानी, इंटरनेट, गैस और दूसरे शेयर खर्चों का हिसाब भी पहले तय कर लें. अगर कोई बिल इस्तेमाल के हिसाब से बांटना है तो उसपर भी बात करें. इससे बाद में पैसों को लेकर होने वाली बहस से बचा जा सकता है.
कमरे के रखरखाव पर बात करना
कमरे की सफाई किसकी जिम्मेदारी होगी, यह सोचकर न छोड़ें कि जरूरत पड़ने पर दोनों मिलकर कर लेंगे. शुरुआत में तय कर लें कि सफाई कब और कौन करेगा. बाथरूम, किचन और कॉमन एरिया के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी भी बांटी जा सकती है. साथ ही, इसके रखरखाव पर भी बात कर सकते हैं.
सोने और उठने का समय समझें
हर व्यक्ति की दिनचर्या अलग होती है। किसी को जल्दी सोने की आदत हो सकती है, जबकि दूसरा देर रात तक फोन या लैपटॉप इस्तेमाल कर सकता है. इसलिए शुरुआत में ही बात कर लें कि रात में लाइट, तेज आवाज, फोन पर बातचीत या टीवी को लेकर क्या नियम होंगे. इससे दोनों की नींद और प्राइवेसी बनी रह सकती है. आगे ऐसी चीजों से बचा जा सके, आपको इन मुद्दों पर खुलकर बात करनी चाहिए.
पर्सनल स्पेस के बारे में बात करना
एक ही कमरे में रहने का मतलब यह नहीं कि दोनों को हर वक्त साथ रहना जरूरी है. अगर रूममेट कुछ समय अकेले रहना चाहता है या बात करने के मूड में नहीं है तो उसकी निजी जगह और समय की इज्जत करें इसी तरह अपनी जरूरतों के बारे में भी खुलकर बताएं. साथ ही, अगर आपको किसी चीज से चीढ़ है तो पहले ही बता देना बेस्ट रहेगा.
इसे भी पढ़ें- हर बार मैसेज और कॉल आप ही करते हैं? रिश्ते में दिखें ये संकेत तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
3 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
5 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
11 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
12 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
13 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines