हर बार मैसेज और कॉल आप ही करते हैं? रिश्ते में दिखें ये संकेत तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज  

Toxic Relationship Identify: रिलेशनशिप में ग्रीन फ्लैग की पहचान करना बहुत जरूरी है, क्योंकि कई बार कुछ रिश्ते सिर्फ एक तरफा चल रहे होते हैं. अगर आप वक्त पर उसकी पहचान नहीं करते हैं तो आगे जाकर आपको परेशानी हो सकती है.

Toxic Relationship Identify

बातचीत शुरू करने की जिम्मेदारी हमेशा एकतरफा. Image Credit- AI

विज्ञापन

किसी भी रिश्ते में एक दूसरे को लेकर समझ बहुत जरूरी होती है. अगर आप किसी को वक्त नहीं दे पा रहे हैं या सामने वाला आपसे बात न करने का बहाना ढूंढता है तो आपको समझने की कोशिश करनी चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि लगातार चैटिंग या एक दूसरे को जानना बहुत जरूरी है. रिश्ते में एक-दूसरे को याद करना, बात करने की इच्छा होना और अपने पार्टनर के लिए समय निकालना बहुत जरूरी है. अगर आपको बार-बार ऐसा महसूस हो कि बातचीत शुरू करने से लेकर मिलने का प्लान बनाने तक हर पहल सिर्फ आप ही कर रहे हैं तो इस पैटर्न पर ध्यान देना जरूरी है. इसके अलावा, कुछ और बदलाव भी नजर आएं तो रिश्ते में आपसी जुड़ाव को लेकर बातचीत करना जरूरी हो सकता है. 

इसे भी पढ़ें- रिलेशनशिप के टूटने की वजह बनती हैं ये 5 गलतियां, जानिए किस तरह रिश्ते को बचा सकते हैं आप

विज्ञापन

बातचीत शुरू करने की जिम्मेदारी हमेशा एकतरफा 

अगर हर बार आप ही सबसे पहले मैसेज करते हैं, कॉल करते हैं या बातचीत शुरू करने की कोशिश करते हैं और पार्टनर की तरफ से शायद ही कभी पहल होती है तो इस पैटर्न पर गौर करें. हो सकता है पार्टनर का नेचर कम बात करने वाला हो, लेकिन अगर पहले ऐसा नहीं था और अब लगातार ऐसा हो रहा है तो बदलाव की वजह समझना जरूरी है. 

आपकी बात सुनने में दिलचस्पी न होना

रिश्ते में सिर्फ बात करना ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे की बात सुनना भी जरूरी है. अगर आप पार्टनर के दिन, काम या परेशानियों के बारे में पूछते हैं लेकिन वह आपकी बातों को बार-बार टाल देते हैं या आपकी जिंदगी में चल रही चीजों को जानने में रुचि नहीं दिखाते तो इसे नजरअंदाज न करें. यह एक अच्छे रिश्ते की पहचान नहीं है, जिसपर आपको गौर करना चाहिए. 

मिलने के लिए प्लान न बनाना 

अगर हर बार डेट, मुलाकात या साथ समय बिताने का प्लान आप ही बनाते हैं और पार्टनर की तरफ से कोई पहल नहीं होती तो इस बारे में खुलकर बात की जा सकती है. जरूरी नहीं कि इसका मतलब प्यार कम होना ही हो, क्योंकि कई बार काम का स्ट्रेस, टेंशन और कुछ घर की परेशानियां भी हो सकती हैं. आपको बस समझना चाहिए, ताकि रिश्ता खराब न हो.

विज्ञापन

जरूरत के समय ही याद करना

अगर पार्टनर ज्यादातर तभी बात करता है जब उन्हें कोई काम हो, मदद चाहिए हो या उनका मन खराब हो, जबकि आपकी जरूरत के समय वह मौजूद नहीं रहता तो इस बिहेवियर पर ध्यान देना चाहिए. एक हेल्दी रिश्ते में दोनों लोगों की जरूरतों और इमोशन के लिए जगह होना जरूरी है. आप अपने पार्टनर से बात करके चीजों को सुलझा सकते हैं, लेकिन बात आपको बहुत ही आराम से करनी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ