Saree Wearing Tips: साड़ी ज्यादातर महिलाओं की फेवरेट होती है, खासतौर पर सुहागिन महिलाओं की. उनके वार्डरोब में ज्यादातर साड़ी ही मिलेंगी, क्योंकि वो हर रोज यही पहनती हैं. हालांकि, कई बार महिलाओं का लुक अजीब लगता है और वो जरूरत से ज्यादा छोटी नजर आती हैं. इसलिए साड़ी पहनते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. ये टिप्स न सिर्फ आपको साड़ी में लंबा दिखाने का काम करेंगे बल्कि पतली भी दिखाएंगे. हालांकि, अब आपको छोटे लगने के डर से साड़ी पहनना खत्म नहीं करना चाहिए, क्योंकि खूबसूरत लगने के लिए इस लेख में बताए गए टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर घूमने का बना रहे प्लान? उदयपुर से गोवा तक ये 5 जगहें बनाएंगी छुट्टियां यादगार
साड़ी का सही फैब्रिक सेलेक्ट करें
आपको साड़ी का सही फैब्रिक सेलेक्ट करना है. लुक को अच्छा या बुरा दिखाने के लिए फैब्रिक बहुत ही ज्यादा मायने रखता है. भारी और मोटे फैब्रिक से बनी साड़ियों में अक्सर महिलाएं छोटी नजर आती हैं. इसलिए आपको हमेशा शिफॉन, जॉर्जेट और सिल्क जैसी हल्की साड़ियों को सेलेक्ट करना है. इसमें ज्यादातर महिलाओं का लुक स्लिम और टॉल लगता है.
डिजाइन पर ध्यान दें
आप साड़ी के डिजाइन पर भी ध्यान दें, क्योंकि डिजाइन भी लुक को बहुत ही इफेक्ट करता है. बेहतर होगा कि आप हैवी प्रिंट वाली साड़ी पहनने से बचें, क्योंकि इससे हाइट छोटी नजर आती है. वहीं, छोटे प्रिंट या वर्टिकल लाइन वाली साड़ियां खरीदना बेस्ट हो सकता है. इससे हाइट लंबी लग सकती है.
साड़ी ड्रेपिंग का रखें ध्यान
साड़ी सही होने के बाद भी अगर आपका लुक स्मॉल लग रहा है तो आपको साड़ी ड्रेपिंग पर ध्यान देना चाहिए. साड़ी की ड्रेपिंग बिल्कुल सिंपल रखें. कई बार बहुत ज्यादा प्लीट्स या स्टाइलिश तरीके से ड्रेपिंग छोटी हाइट की वजह बन सकती है. इसलिए लंबी हाइट दिखाने के लिए आपको पल्लू को थोड़ा लंबा ही रखना चाहिए.
फुटवियर का सही होना है जरूरी
साड़ी और लुक को फाइनल टच देने के लिए फुटवियर पर ध्यान देना जरूरी है. कई बार लोग साड़ी और मेकअप पर ही ध्यान देते हैं. जब बात फुटवियर की आती है तो लोग इसपर सही तरीके से ध्यान नहीं देते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप हाई हील्स को सेलेक्ट करें. इसके लिए आपको कंफर्टेबल साड़ी का चुनाव करना होगा, ताकि लंबा दिखने के साथ साथ इसे काफी देर तक पहना जा सके.
इसे भी पढ़ें- Real Or Fake: हल्दी पाउडर असली है या नकली? घर पर इन आसान तरीकों से करें पहचान
संबंधित खबरें
ऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
8 mins agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 hr agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
2 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
16 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
19 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines