Real Or Fake: हल्दी पाउडर असली है या नकली? घर पर इन आसान तरीकों से करें पहचान

Turmeric Powder Identify: हल्दी का इस्तेमाल ज्यादा व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है. कुछ लोग इसका इस्तेमाल खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी करते हैं. ऐसे में इसका असली होना बहुत जरूरी है, क्योंकि आजकल मसाले में बहुत ज्यादा मिलावट की जा रही है.

Turmeric Powder Identify

हल्दी को पानी में डालकर चेक करें. Image Credit- Freepik

Haldi Powder Ka Istemal: हल्दी एक औषधि पाउडर है, जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. सुंदरता से लेकर बालों की ग्रोथ बढ़ाने तक लोग हल्दी यूज करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर इसका सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो परेशानी काफी हद तक हल की जा सकती है. हालांकि, कई बार इसका उल्टा हो जाता है और हल्दी से कई बार स्किन एलर्जी हो जाती है या बाल झड़ने लगते हैं. ऐसा मिलावटी हल्दी से हो सकता है, क्योंकि कई बार हल्दी डिमांड बहुत ज्यादा होती है, जिसे पूरा करने के लिए लोग कई तरह की मिलावट करते हैं. इसलिए इस लेख में हम आपको इसमें होने वाली मिलावट का पता लगाने के बारे में बता रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दी को पानी में डालकर चेक करें

एक गिलास साफ पानी लें और उसमें करीब आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालें. इसे तुरंत घोलने के बजाय कुछ देर रहने दें. असली हल्दी पाउडर पानी को पीला कर सकता है, लेकिन वह पूरी तरह से पानी में घुलना जरूरी नहीं है. कई बार यह नीचे भी बैठ सकता है, लेकिन अगर पाउडर नकली होता है तो यह रंग छोड़ता है. इसमें पीले रंग की मिलावट की जा सकती है.

हथेली पर रगड़कर कर सकते हैं चेक

हल्दी असली है या नकली, यह आपको हथेली पर रगड़कर देखा जा सकता है. असली हल्दी में नेचुरल पीला रंग और हल्की मिट्टी जैसी खुशबू हो सकती है. वहीं, अगर आपको हल्दी का रंग ज्यादा चमकीला लग रहा है या स्मेल सही नहीं है तो इसमें मिलावट हो सकती है. हालांकि, नकली हल्दी हाथों पर लग जाती है.

विज्ञापन

खुशबू से पहचानने की कोशिश करें

हल्दी पाउडर को थोड़ा-सा लेकर उसकी खुशबू चेक करें. अच्छी हल्दी में हल्की मिट्टी जैसी और मसालेदार खुशबू होती है. अगर उसमें अजीब केमिकल जैसी खुशबू आए या परफ्यूम जैसी खुशबू तो इसमें मिलावट हो सकती है. आप इसके बाद पानी वाला टेस्ट कर सकते हैं, जिससे आपको थोड़ी राहत देखने को मिल सकती है.

पैकेट पर FSSAI का मार्क जरूर देखें

हल्दी खरीदते समय सिर्फ घर पर चेक करना काफी नहीं है. आपको FSSAI की जानकारी भी चेक करनी होगी. आपको पैकेट पर FSSAI के लाइसेंस का नंबर, पैकिंग और एक्सपायरी डेट, बैच नंबर और सामग्री की जानकारी चेक करनी होगी. खुली हल्दी खरीदने की बजाय भरोसेमंद ब्रांड की सील बंद पैकिंग लेना बेहतर होगा.

विज्ञापन

हल्दी का पैकेट खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

  • हमेशा आपको सीलबंद पैकेट खरीदना चाहिए और सस्ते के चक्कर में खुली हल्दी हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
  • लेबल और बाकी चीजें चेक करे बिना हल्दी न खरीदे, कई बार बेध्यानी में इंसान पाउडर खरीद लेता है और बाद में पता चलता है कि यह पैकेट नकली है.
  • हल्दी पाउडर बहुत ज्यादा चमकीला नहीं होता है, क्योंकि नेचुरल रंग पीसने के बाद हल्का हो जाता है. तो सिर्फ रंग के हिसाब से हल्दी खरीदना नुकसानदायक हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- धनिया-पुदीना नहीं, लाल चींटियों से बनती है ये चटनी! जानिए ओडिशा की ‘काई चटनी’ की खासियत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ