आपका पार्टनर सच बोल रहा है या झूठ कैसे पता करें? यह हरकतें देती है संकेत

किसी भी रिश्ते में मजबूती तभी रहती है, जब उसमें किसी तरह के झूठ का सहारा नहीं लिया जा रहा हो. झूठ एक ऐसी चीज है, जो पुराने से पुराने और खास से खास रिश्तों के पलभर में तोड़ सकता है. हम आपको इस स्टोरी में कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने पार्टनर का झूठ पकड़ सकते हैं.

How To Know Partner Telling Truth Aur Lying

अपने पार्टनर का झूठ कैसे पकड़े?

विज्ञापन

Partner Ka Jhoot Kaise Pakdein: झूठ एक ऐसी चीज है, जो प्यार से लेकर दोस्ती सभी में दरार लाने का काम करती है. इसके कारण पुराने से पुराने रिश्ते पलभर में खत्म हो जाते हैं. क्योंकि हर रिश्ते को मजबूत रखने के लिए ईमानदारी और भरोसे की सख्त जरूरत रहती है, जहां ये थोड़ा सा भी कम होता है, रिश्ते की ट्रेन अपनी पटरियों से हिलने लगती हैं. ऐसे में कई लोगों का सवाल रहता है कि उनको ऐसा लगता है कि उनका पार्टनर उनसे झूठ बोल रहा है, लेकिन भरोसे के कारण वह उनके झूठ को सच मान लेते हैं. इसका नतीजा ये निकलता है कि यकीन कर लेने वाले व्यक्ति पर भविष्य में मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है. ऐसे में हम आपको कुछ आसान टिप्स देंगे, जिसकी मदद से आप यह पता लगा सकते हैं आपका पार्टनर सच बोल रहा है या झूठ.

यह भी पढ़ें: बीमारियों की जड़ क्यों बन रही नींद? जानिए किस उम्र में कितने घंटे सोना जरूरी है

विज्ञापन

कैसे पता लगाएं कि पार्टनर सच बोल रहा है या झूठ

जब कोई इंसान अपने पार्टनर पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करता है और उसे बाद में पता चलता है कि उससे उसके पार्टनर ने बहुत झूठ बोले हैं, तो इससे रिश्ते टूट जाते हैं और व्यक्ति दोबारा किसी पर भरोसा नहीं कर पाता है. इसलिए बेहतर है कि कुछ टिप्स को अपनाकर पहले ही पता लगा लिया जाए कि सामने वाला आपसे कितना सच बोल रहा है और कितनी झूठ.

नजर मिलाकर नहीं बात कर पाता झूठा इंसान

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जो लोग अपनी बात रखने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं, वह सामने वाले से नजरे नहीं मिला पाते हैं. अगर आपका पार्टनर आपसे बात करते वक्त बार-बार नजर नीचे कर रहा है या इधर-उधर देख रहा है, सामान्य से ज्यादा पलकें झपका रहा है, तो हो सकता है कि वह आपसे कुछ छिपा रहा हो या झूठ बोल रहा हो.

विज्ञापन

घूमा-फिराकर जवाब देना

जब भी कोई इंसान झूठ बोलता है, तो वह अक्सर किसी भी सवाल का जवाब सीधे तरीके से नहीं दे पाता है और उस सवाल से बचने की कोशिश करता है. मुख्य सवाल से पीछे हटने के लिए या तो सामने वाला आपको घूमा-फिराकर जवाब देगा या फिर लंबा-चौड़ा जवाब देगा ताकि सामने वाले को उसकी बात सच्ची लगे. अगर आपका पार्टनर भी ऐसी हरकत करता है, तो हो सकता है कि वह आपसे कुछ छिपा रहा हो या पूरी सच्चाई नहीं बता रहा हो.

विज्ञापन

फोन लेने पर बेचैन होने वाला

अगर आपका पार्टनर फोन देने पर अचानक से बहाने बनाने लगे और फोन में अचानक प्राइवेसी कोड लग दें या फिर फोन लेने पर बेचैन हो जाएं. ऐसी स्थिति में सबसे ज्यादा चांस है कि आपका पार्टनर आपसे कुछ छिपा रहा है. ये बात ठीक है कि हर किसी को अपनी प्राइवेसी का हक होता है, लेकिन अगर यह बदलाव अचानक से आ जाए और पहले के व्यवहार से बिल्कुल अलग हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ