बारिश में अक्सर चीजें सील जाती हैं खासतौर पर नमकीन या फिर बिस्कुट… अगर इन्हें ध्यान से न रखा जाए तो पूरा डिब्बा सील सकता है. ऐसे में पैसे और मूड दोनों खराब हो जाते हैं. हालांकि, ऐसा बारिश या मौसम में नमी होने की वजह से हो सकता है. यही नमी कई बार घर में रखी कुरकुरी नमकीन को नरम कर देती है. खासकर अगर नमकीन का डिब्बा बार-बार खोला जाए या उसे ठीक से बंद करके न रखा जाए तो कुछ ही समय में उसका क्रंच गायब हो सकता है. अगर आपकी पसंदीदा नमकीन भी सील गई है तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान तरीकों से आप इसका कुरकुरापन काफी हद तक वापस ला सकते हैं. हालांकि, आपको यह टिप्स पहले थोड़ी नमकीन में इस्तेमाल करके देखना होगा.
इसे भी पढ़ें- किचन में सामान रखने की जगह कम पड़ रही है? इन स्मार्ट स्टोरेज आइडियाज से बढ़ाएं स्पेस
बारिश में नमकीन क्यों हो जाती है नरम?
नमकीन में मौजूद स्टार्च मौसम की नमी को सोख लेते हैं. बारिश के मौसम में हवा में नमी ज्यादा होने की वजह से ऐसा हो जाता है. नमकीन के पैकेट या डिब्बे को बार-बार खोलने पर अंदर की हवा में मौजूद नमी भी पहुंचती रहती है, जिससे नमकीन धीरे-धीरे नरम पड़ने लगती है.
ओवन या एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें
नमकीन को दोबारा कुरकुरा बनाने के लिए आप ओवन या एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें. सिली हुई नमकीन को हल्की गर्मी देकर दोबारा क्रिस्पी किया जा सकता है. इसे बेकिंग ट्रे या एयर फ्रायर में थोड़ी देर के लिए कम तापमान पर गर्म करें. गर्म करने के बाद नमकीन को पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर एयरटाइट डिब्बे में रखें.
कड़ाही में दोबारा हल्का भूनें
अगर आपके पास ओवन या एयर फ्रायर नहीं है तो सूखी कड़ाही भी काम आ सकती है. यह उन लोगों के लिए भी जिनके पास ओवन नहीं है. इसके लिए कड़ाही को हल्का गर्म करके नमकीन डालें और धीमी आंच पर कुछ मिनट चलाते हुए गर्म करें. इस दौरान तेल का इस्तेमाल न करें.
नमकीन को तुरंत डिब्बे में बंद न करें
गर्म की गई नमकीन को तुरंत एयरटाइट कंटेनर में बंद करने से उसके अंदर भाप या गर्मी फंस सकती है. इसलिए पहले इसे कमरे के तापमान तक ठंडा होने दें. पूरी तरह ठंडी होने के बाद ही इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें.
एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें
बारिश के मौसम में नमकीन को उसके खुले पैकेट में रखने के बजाय अच्छी क्वालिटी के एयरटाइट कंटेनर में रखें. हर बार नमकीन निकालने के बाद ढक्कन अच्छी तरह बंद करें. कंटेनर को गैस, सिंक या ऐसी जगह से दूर रखें जहां भाप और नमी ज्यादा रहती हो.
नमकीन कम ही इस्तेमाल करें
बार-बार पूरा डिब्बा खोलने से उसमें नमी पहुंच सकती है. बेहतर है कि एक बार में जरूरत भर की नमकीन निकालें और बाकी को तुरंत बंद कर दें. इससे नमकीन लंबे समय तक कुरकुरी बनी रह सकती है. बाहर हवा लगने से नमकीन खराब हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- इस बार बाजार की राखी नहीं, घर पर रखे कपड़े से बनाएं ये खूबसूरत राखी; बेहद आसान है तरीका
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
2 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
2 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
3 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
4 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
6 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
6 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
7 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
9 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines