हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बाजार से खरीदे करी पत्ते को हफ्तों तक रखना है ताजा तो ऐसे करें स्टोर, जल्दी नहीं सूखेंगे Curry Leaves

Keeping Curry Leaves Fresh: लंबे समय तक करी पत्तों को ताजा रखना चाहते हैं तो यहां जानिए कौन से टिप्स आएंगे काम. छोटी-मोटी बातों का ध्यान रखकर करी पत्तों को लंबे समय तक फ्रेश रखा जा सकता है.

विज्ञापन
करी पत्ते को कैसे स्टोर करें? AI Generated Image

How To Store Curry Leave: करी पत्ते अक्सर ही बाजार से खरीदे जाते हैं और घर में लाकर फ्रिज में रखे जाते हैं. लेकिन, ये करी पत्ते (Curry Patte) चाहे कितने ही ताजे खरीद लिए जाएं, कुछ ही दिनों में सूखना शुरू कर देते हैं. ऐसे में बार-बार करी पत्ते खरीदना भी झंझट लगने लगता है. लेकिन, आपकी यह दिक्कत कुछ आसान टिप्स से दूर हो सकती है. यहां जानिए वो कौन से तरीके हैं जिन्हें ध्यान में रखकर अगर करी पत्ते स्टोर किए जाएं तो ये जल्दी सूखते नहीं है और लंबे समय तक ताजा रहते हैं.

यह भी पढ़ें – खराब समझकर फेंक देते हैं संतरे के छिलके? यहां जानिए Orange Peels का किस-किस तरह से करें इस्तेमाल

करी पत्ते कैसे रखें ताजा | How To Keep Curry Leaves Fresh

करी पत्ते अक्सर ही नमी के कारण काले पड़ जाते हैं या फिर नमी की कमी होने पर सूख जाते हैं. ऐसे में इन्हें सही नमी के साथ रखना जरूरी होता है. करी पत्तों पर अगर मिट्टी लगी होती है तब भी वे जल्दी सूखकर खराब होने लगते हैं. ऐसे में इन्हें धोकर रखना जरूरी है. लेकिन, करी पत्ते तुरंत धोने के बाद फ्रिज में नहीं रखने चाहिए. करी पत्तों को धोकर और फिर उनका एक्सेस पानी निकल जाने तक उन्हें बाहर ही रखना चाहिए. जब पत्ते सूखे हुए नजर आने लगें तब उन्हें फ्रिज में रखें.

विज्ञापन

पेपर टावल में लपेटें

करी पत्ते लंबे समय तक ताजा (Fresh Curry Leaves) रहें इसके लिए उन्हें पेपर टावल में लपेटकर रखा जा सकता है. पेपर टावल से करी पत्तों को पोंछकर इस पेपर टावल में ही करी पत्तों को लपेटकर फ्रिज में रखने से पत्तों पर एक्सेस नमी नहीं रहती है और पत्ते जल्दी खराब नहीं होते हैं, जल्दी सूखते भी नहीं हैं और लंबे समय तक हरे और ताजा बने रहते हैं.

विज्ञापन

तना हटाकर करें स्टोर

फ्रिज में करी पत्तों को लंबे समय तक इस्तेमाल लायक ताजा बनाए रखने के लिए इन्हें तने के बिना स्टोर किया जा सकता है. करी पत्ते के तने से सारी पत्तियां अलग कर लें. अब इन्हें कंटेनर में डालें और पानी से धोएं. इसके बाद कंटेनर से सारा पानी निकाल दें.

विज्ञापन

अगर कोई करी पत्ता खराब या सड़ा हुआ नजर आए तो उसे हटा दें. अब सभी करी पत्तों को रसोई वाले कपड़े पर खुला बिछाएं और हवा लगाकर सुखाएं. इससे पत्ते सूखेंगे नहीं बल्कि उनमें से एक्सेस नमी या पानी निकल जाएगा.

जब पत्तों से सारी नमी निकल जाए तो उन्हें किचन टावल या पेपर टावल में बांधकर स्टोरेज कंटेनर में रखें. इससे करी पत्तों में पर्याप्त नमी रहेगी, एक्सेस नमी नहीं रहेगी, पत्ते जल्दी सूखेंगे नहीं और खराब भी नहीं होंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – Malaika Arora हेल्दी रहने के लिए पाउडर वाला नहीं बल्कि घर पर बना हेल्दी प्रोटीन शेक पीती हैं, आप भी जान लीजिए रेसिपी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola