Sugar Insects: चीनी के डिब्बे में अक्सर ही चींटियां या दूसरे कीड़े लग जाते हैं. ये कीड़े बरसात के मौसम में ज्यादा आते हैं और चीनी के डिब्बे में घुस जाते हैं. बरसात में ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है और हवा में गर्माहट होती है जो इन कीड़ों को पनपने में मदद कर सकती है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह इन कीड़ों से छुटकारा पाया जा सकता है. चीनी के डिब्बे में यहां बताई चीज डालकर रखी जाए तो कीड़े दूर रहते हैं.
यह भी पढ़ें – फंगस लगे होने के बाद भी लोग क्यों खाते हैं Blue Cheese, जानकर आप भी चौंक जाएंगे
चीनी के डिब्बे में क्या रखने पर कीड़े नहीं लगते
चीनी के डिब्बे में 2 से 3 लौंग के टुकड़े (Cloves) डालकर रखे जाएं तो कीड़े दूर रहते हैं. लौंग के टुकड़े चीनी को फ्रेश रखते हैं और इसके स्वाद को भी नहीं बदलते हैं. ऐसे में इस मौसम में लौंग को चीनी के डिब्बे में डालकर जरूर रखें.
तेजपत्ता भी आएगा काम
तेज पत्ता की गंध छोटे-मोटे कीड़ों को दूर रखती है. ऐसे में अगर आप 2 से 3 तेजपत्ता अगर चीनी के डिब्बे में रख देंगे तो कीड़े डिब्बे से दूर रहने लगेंगे.
एयरटाइट कंटेनर में जरूर रखें
चीनी को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में ही रखें. एयरटाइट कंटेनर में रखने पर चीनी में कीड़े (Insects) नहीं पड़ते हैं. इस डिब्बे को हफ्ते में एक बार धूप में रखा जा सकता है. इससे डिब्बे के आस-पास का मॉइस्चर भी कम हो जाता है जिससे कीड़े डिब्बे में नहीं लगते हैं.
ठंडी और सूखी जगह पर रखें
कीड़ों से चीनी को बचाने के लिए डिब्बे को ठंडी और सूखी जगह पर रखें. कूल, ड्राई और डार्क लोकेशन पर चीनी का डिब्बा रखा जाए तो चीनी खराब होने से बचती है.
बाकी चीजों को कैसे रखें अच्छा
- दाल और चने वगैरह में तेजपत्ता डालकर रखने पर कीड़े नहीं लगते हैं
- चावल के डिब्बे में नीम के पत्ते रखे जा सकते हैं जिससे कीड़े दूर रहें
- सूखे मेवे जैसे काजू को एक्स्ट्रा नमी से बचाए रखने के लिए एक चावल को किसी सूती कपड़े में डालकर उसकी पोटली बनाएं और काजू के डिब्बे में रखें
- इमली का एक्स्ट्रा मॉइस्चर हटाने के लिए उसमें चुटकीभर नमक छिड़का जा सकता है
यह भी पढ़ें – मखाना कौन नहीं खा सकता है? यहां जानिए किन 5 लोगों को Makhana खाने पर हो सकता है नुकसान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 hr agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 hr agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
2 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
5 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
19 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
23 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines