बारिश के मौसम में घर के आसपास हरियाली बढ़ने के साथ सांपों के नजर आने की संभावना भी बढ़ जाती है. इसलिए आसपास के इलाके और बगीचे का ध्यान रखना जरूरी है. पत्थरों के ढेर या जमीन में बने पुराने आशियाने सांपों का घर भी हो सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि वो छिपने की जगह बना ढूंढते हैं. हालांकि, जमीन में दिखने वाला हर आशियाना सांप का बिल नहीं होता और अगर है तो इसका अंदाजा इन टिप्स से लगाया जा सकता है. हालांकि, सांप बिल के अलावा भी इधर-उधर पाए जा सकते हैं. इसलिए अपना और अपने परिवार का खास ध्यान रखें.
इसे भी पढ़ें- घर के पास लगाएं ये 4 पौधे, सांपों को पसंद नहीं आती इनकी खुशबू! बारिश में आएंगे बेहद काम
जमीन पर दिखने वाला हर आशियाना सांप का नहीं होता
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि सांप आमतौर पर खुद गहरे और बड़े बिल खोदकर नहीं बनाते. यह नॉर्मल आशियाना या छेद हो सकते हैं या चूहों, छिपकलियों या दूसरे छोटे कीड़ों के घर. इसलिए बगीचे में दिखाई देने वाले किसी भी सुराग को देखकर तुरंत उसे सांप का बिल मान लेना सही नहीं है.
किन चीजों से करें सांप के बिल की पहचान
आशियाने के आसपास घास कम होना
अगर किसी छेद या आशियाना के मुहाने के आसपास की घास या मिट्टी बाकी जगह से कम है तो वहां जीव के आने-जाने की उम्मीद हो सकती है, लेकिन यह अकेला संकेत सांप की मौजूदगी साबित नहीं करता. इसका बिल अंदर से काफी बड़ा होता है.
आने-जाने के निशान दिखाई देना
नरम मिट्टी या गीली जमीन पर सांप खिसकने से बने निशान नजर आ सकते हैं. सांप के चलने पर कभी-कभी जमीन पर लहरदार जैसा निशान दिख सकता है. हालांकि, बारिश या हवा की वजह से ये निशान जल्दी मिट भी सकते हैं.
बिल के आसपास शिकार के संकेत
सांप जहां रहते या बार-बार आते हैं, वहां छोटे शिकार करने वाले जानवर नहीं होते. इसके पास चूहों के बिल, छिपकलियां या मेंढक दिखाई बिल्कुल नहीं देते हैं, लेकिन हर जगह सांप का बिल मिल जाए बिल्कुल भी जरूरी नहीं है.
आशियाने में हाथ डालने की गलती न करें
अगर बगीचे में कोई नया आशियाना दिखाई देता है तो उसकी गहराई या अंदर क्या है, यह जानने के लिए उसमें हाथ, डंडा या कोई दूसरा सामान डालने की कोशिश न करें. ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- व्रत में हर बार पूड़ी नहीं! इस बार ट्राई करें सिंघाड़े के आटे का क्रिस्पी चीला
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
11 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
13 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
19 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
20 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
21 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines