चावल भारतीय थाली का अहम हिस्सा है. ऐसे में अगर चावल में मिलावट की खबर सामने आए तो ध्यान देना जरूरी है. कई बार सोशल मीडिया पर चावल को पानी में डालकर, जलाकर या पकाकर चेक करने के तरीके वायरल होते हैं, लेकिन हर नुस्खा सही तरीके से काम करे यह जरूरी नहीं है. इसलिए एफएसएसएआई ने हमें कुछ चीजें ऐसी बताई हैं जिनकी मदद से आप चावल में धूल, कंकड़, पत्थर, भूसी, खरपतवार के बीज, खराब दाने, कीड़े और मिलावट को देख सकते हैं. इसके बाद आपको यह समझ सकते हैं कि इस चावल का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं. कई बार चावल दिखने में अच्छा लगता है, लेकिन अंदरूनी स्तर पर मिलावट की गई होती है. अगर लगातार नकली चावल का सेवन किया जाता है तो परेशानी बढ़ जाती है और पेट से संबंधित समस्याएं होने लगती हैं.
इसे भी पढ़ें- Bajre Ki Raab Recipe: दादी-नानी के जमाने की देसी रेसिपी, आज भी है खास; ऐसे बनाएं बाजरे की राब
---विज्ञापन---
क्या चावल में सच में मिलावट हो सकती है?
चावल में कई तरह की मिलावट हो सकती हैं. एफएसएसएआई ने इसलिए कई टिप्स ऐसे बताए हैं जिनकी मदद से नकली चावल का टेस्ट किया जा सकता है. चावल में मिलाई गई चीजों की आसानी से जांच की जा सकती है. इसके लिए थोड़ी मात्रा में चावल एक साफ प्लेट में फैलाएं और ध्यान से देखें. अगर इसमें जरूरत से ज्यादा कंकड़ मौजूद हैं तो चावल मिलावटी हो सकते हैं, जिसे खरीदने से पहले सोचना चाहिए.
किन चीजों की हो सकती है मिलावट?
- कंकड़ या छोटे पत्थर की मिलावट
- मिट्टी या धूल की मिलावट
- भूसी या तिनके की मिलावट
- अलग तरह के बीज की मिलावट
- टूटे या खराब दाने की मिलावट
- कीड़े या कीड़ों के दाने की मिलावट
- किसी दूसरे अनाज के दाने की मिलावट
सेला चावल में रंग की मिलावट कैसे चेक करें?
एफएसएसएआई का कहना है कि सेला चावल में हल्दी जैसी रंग की मिलावट की जा सकती है. इसके लिए एक चम्मच चावल को कांच की प्लेट में लें और उस पर थोड़ी मात्रा में भिगोया हुआ चूना डालें. एफएसएसएआई का कहना है कि असली चावल पर लाल रंग नहीं बनता, जबकि मिलावट वाले चावल पर रंग दिखाई देता है.
---विज्ञापन---
क्या पानी में डालकर असली-नकली चावल की पहचान हो सकती है?
सोशल मीडिया पर अक्सर दावा किया जाता है कि नकली या प्लास्टिक चावल पानी में अलग तरह से दिखता है. लेकिन सिर्फ पानी में डालकर चावल के नकली होने का टेस्ट करना काफी नहीं है. इसलिए अच्छी जगह से चावल खरीदें और नकली चावल इस्तेमाल करने से बचें.
क्या चावल को जलाने पर प्लास्टिक की पहचान हो सकती है?
एफएसएसएआई ने प्लास्टिक चावल को लेकर बताया है कि चावल में स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है. अगर आप यह चावल जलाएंगे तो नॉर्मल चावल जलकर काला हो जाता है. वहीं, अगर चावल में मिलावट होगी तो यह पिघलने लगेगा. आप इस बात का पता आसानी से लगा सकते हैं.
---विज्ञापन---
खरीदते वक्त किन बातों का रखें ध्यान?
- अगर आप चाहते हैं कि चावल असली हो तो अच्छी क्वालिटी और जगह का ध्यान रखें. पैकेट वाले चावल बेस्ट हो सकते हैं, क्योंकि खुले चावल में मिलावट की जा सकती है.
- ज्यादा चमकीले चावल न खरीदें, क्योंकि इसमें मिलावट हो सकती है. कई बार चावल को अच्छा दिखाने के लिए पॉलिश की जाती है.
- चावल को स्टोर करने से पहले ध्यान रखें कि इसमें कीड़े न हों, क्योंकि कीड़े चावल को और खराब कर सकते हैं. इससे परेशानी पैदा हो सकती है और यह खाने लायक भी नहीं रहते हैं.
इसे भी पढ़ें- मोदक तो हर बार बनाते हैं, इस गणेश चतुर्थी ट्राई करें मोदक वाली खीर, बप्पा को लगाएं खास भोग
---विज्ञापन---
Source- FSSAI