Fake Red Chilli Powder: लाल मिर्च पाउडर खाने का स्वाद और रंग दोनों बढ़ाता है. इसलिए मार्केट में इसकी डिमांड हमेशा रहती है. हालांकि, बाजार में मिलने वाले कुछ मसालों में रंग, स्टार्च, आटा या सस्ती चीजों की मिलावट की जाती है. ऐसे में जरूरी है कि खरीदते समय और इसका इस्तेमाल से पहले इसकी क्वालिटी पर ध्यान दें. कई बार क्वालिटी अच्छी होने पर भी मिलावट का खतरा हो सकता है. इसलिए आप घर पर ही इसका टेस्ट करें और देखें कि क्या आपके किचन में लाल मिर्च असली या नहीं. इसके लिए यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- बिना चूल्हा जलाए बनाएं तिरंगे के रंग वाली ये स्वादिष्ट डिशेज, बच्चों के टिफिन के लिए भी सबसे बेस्ट
पानी का टेस्ट आएगा काम
इसका टेस्ट करने के लिए आपको पानी के गिलास की जरूरत पड़ेगी. एक गिलास पानी में एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें. इसे तुरंत घोलने के बजाय कुछ देर ऐसे ही रहने दें. अगर पाउडर का कोई हिस्सा अलग तरह से तैरता रहे या रंग उतरने लगे तो इसमें मिलावट हो सकती है.
हाथ पर रगड़कर देखें
लाल मिर्च पाउडर को हाथों से भी देखा जा सकता है. हालांकि, यह आपको बहुत ही ध्यान से करना है, क्योंकि मिर्ची लगने जा खतरा रहता है. इसके लिए थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर उंगलियों के बीच हल्के से रगड़ें. अगर इसमें असामान्य रूप से चिकनापन महसूस हो या रंग हाथों पर जरूरत से ज्यादा गहरा चिपक जाए तो हो सकता है इसमें रंगों की मिलावट की गई है.
रंग पर दें ध्यान
असली लाल मिर्च पाउडर का रंग आमतौर पर नेचुरल लाल से गहरा लाल होता है और उसमें मिर्च की अपनी खुशबू होती है. अगर पाउडर का रंग बहुत ज्यादा चमकीला नजर आए तो यकीनन इसमें मिलावट की गई है. ज्यादा लाल रंग हेल्थ के लिए भी खतरनाक हो सकता है.
खुशबू से करें पहचान
यह थोड़ा मुश्किल टास्क है, क्योंकि हर किसी को सही पहचान हो जाए. यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है. थोड़ा सा पाउडर हथेली पर लेकर उसकी खुशबू लें. अच्छी क्वालिटी वाली लाल मिर्च में मिर्च की खास तीखी खुशबू महसूस होती है. अगर पाउडर में कोई अजीब या केमिकल जैसी स्मेल आ रही है तो ध्यान दें.
पैकेट और लेबल जरूर चेक करें
खुली लाल मिर्च खरीदने के बजाय अच्छी ब्रांड की पैक्ड मिर्च खरीदना बेहतर है. हालांकि, आपको पैकेट पर FSSAI लाइसेंस नंबर, सामग्री, पैकिंग की तारीख, एक्सपायरी या सारी जानकारी देखनी होगी.
खरीदते समय किन चीजों पर ध्यान देना जरूरी?
- आपको खुला हुआ पाउडर बिल्कुल भी नहीं खरीदना है. इसमें मिलावट हो सकती है और रंग मिलाया जा सकता है.
- खुले मसाले की जगह सीलबंद और भरोसेमंद पैक चुनें. इस्तेमाल करने से पहले पानी वाला टेस्ट जरूर करके देखें.
- इस बात पर भी ध्यान दें कि पैकेट की सील और लेबल सही हो. कई बार मसाले अंदर से खराब निकलते हैं.
इसे भी पढ़ें- बालों की हालत हो गई खराब? कद्दू के बीज से घर पर बनाएं ये तेल
संबंधित खबरें
नवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
27 mins agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
15 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
19 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
23 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines