हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

असली मावा की क्या पहचान है? मार्केट से खरीदने से पहले यहां जानिए जांच करने के 5 आसान तरीके

Fake Mawa Tips: होली का भी त्योहार आने वाला है. ऐसे में मिठाई या खीर बनाने के लिए खोया का इस्तेमाल किया जाएगा. आप असली खोया की पहचान करने के लिए यहां से टिप्स ले सकते हैं.

विज्ञापन
असली मावा की क्या पहचान है? Image Credit- Shutterstock

Real Vs Fake Khoya: त्योहार के मौके पर खोया का इस्तेमाल बहुत किया जाता है. तरह-तरह के व्यंजन बनाने के लिए खोया इस्तेमाल किया जाता है. होली पर गुजिया बनाने और ईद पर खीर बनाते वक्त डाला जाता है. इसलिए मार्केट में इसकी डिमांड काफी बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप खोया मार्केट से खरीदने के लिए जा रहे हैं तो आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है. आजकल बहुत ज्यादा मिलावट की जा रही है और नकली खोया बनाकर मार्केट में बेचा जा रहा है. अगर आप नकली खोया खरीदने से बचना चाहते हैं और असली खोया खरीदकर लाना चाहते हैं तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है. हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से असली खोया आसानी से खरीदा जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- मथुरा-वृंदावन में होली खेलने जा रहे हैं? यात्रा से पहले जान लें ये जरूरी टिप्स, वरना वहां हो सकती है परेशानी!

असली मावा की क्या पहचान है?

नकली मावा यानी खोया खाने से पेट खराब, फूड पॉइजनिंग और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए मार्केट से खरीदने से पहले असली मावा पहचानना जरूरी है. यहां जानिए असली मावा की जांच करने के 5 आसान तरीके. 

विज्ञापन

रंग से करें पहचान- असली और नकली खोया के रंग में काफी फर्क होता है. असली मावा का रंग हल्का क्रीम या ऑफ-व्हाइट होता है. हाथ से दबाने पर यह मुलायम और हल्का दानेदार लगता है. वहीं, अगर मावा बहुत चिकना, चिपचिपा या बिल्कुल सफेद दिखे तो उसमें स्टार्च या सिंथेटिक मिलावट हो सकती है. 
गर्म करके देखें- असली और नकली की पहचान गर्म करके भी देखी जा सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि असली मावा धीरे-धीरे पिघलेगा और दूध जैसी खुशबू देगा. वहीं, नकली मावा जल्दी सूख सकता है या तेल जैसा अलग होने लगेगा. 
खुशबू से पहचानें- असली और नकली मावा की पहचान खुशबू से की जा सकती है. असली मावा में दूध जैसी हल्की मीठी खुशबू आती है और अगर इसमें अजीब या खट्टी बदबू आए तो मावा खराब या नकली हो सकता है. 
आयोडीन टेस्ट करें- अगर शक हो तो आयोडीन की कुछ बूंदें खोया के ऊपर डालें. रंग नीला या काला हो जाए तो समझिए स्टार्च मिला है. वहीं, अगर रंग में बदलाव ना हो तो खोया शुद्ध है. 
पानी का करें इस्तेमाल- एक कटोरी पानी में थोड़ा मावा डालें और घोलें. फिर असली मावा धीरे-धीरे पानी में घुलेगा और दूधिया रंग देगा. अगर नकली मावा में मौजूद स्टार्च नीचे बैठ गया है या पानी अलग दिख रहा है तो यह नकली है.

खोया खरीदते वक्त ध्यान रखें 

  • सबसे पहले आपको अच्छी दुकान सेलेक्ट करनी होगी और सही से खोया खरीदना होगा. 
  • अगर पैक्ड खोया खरीद रहे हैं तो एक्सपायरी और ब्रांड जरूर देखें. 
  • बहुत सस्ता मावा खरीदने से बचें, क्योंकि इसमें मिलावट का खतरा ज्यादा रहता है. 

इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं हाई-प्रोटीन पोहा, फिटनेस लवर्स के लिए परफेक्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola