फ्रीजर में हमेशा एक सिक्का क्यों रखना चाहिए? वजह जानकर तुरंत अपनाएंगे ये ट्रिक

क्या आप जानते हैं फ्रीजर में एक सिक्का रखने से कैसे आपकी हेल्थ बच सकती है? यह सुनकर आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन इस ट्रिक के फायदे जानने के बाद आप जरूर इसे इस्तेमाल करने लगेंगे.

Freezer Coin Trick What Is It

फ्रिजर में एक सिक्का रखने से क्या होगा?

अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे ट्रिक्स सामने आते रहते हैं, जो सुनने में अजीब लगते हैं, लेकिन उसके फायदे सच में हैरान करने वाले होते हैं. ऐसा ही एक ट्रिक हम आपको बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप अपनी हेल्थ बचा सकेंगे. इस ट्रिक में आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होगा, बस अपने घर में रखे फ्रीजर में 1 रुपये का सिक्का रखना होगा. आपको सुनकर अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन सच में ये ट्रिक आपके बड़े काम आने वाली है. आइए जानते हैं क्या होगा फ्रीजर में सिक्का रखने से?

विज्ञापन
विज्ञापन

किस काम आएगी ये ट्रिक? What Is Freezer Coin Trick

फ्रीजर में सिक्का रखना यह चेक करने का एक बहुत ही प्रैक्टिकल और स्मार्ट तरीका है कि आपकी गैर हाजरी में बिजली कितनी देर से कटी थी. यह एक आसान सेफ्टी तरीका है जो यह पक्का करता है कि फ्रीजर में रखा खाना खाने के लिए सेफ है या नहीं. दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि हम 1 से 2 दिन के लिए घर से दूर रहते हैं और घर बंद रहता है, तो हमें मालूम नहीं चलता है कि हमारे पीछे घर की लाइट कितनी बार गई थी? ऐसे में फ्रिज में रखा खाने की चीजों की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है, इसलिए यह ट्रिक आपको बताएगी कि आपके फ्रिज में रखा खाना खाने लायक है या नहीं.

कैसे करें इस्तेमाल?

विज्ञापन
  • इस ट्रिक को इस्तेमाल में लाने के लिए आप;
  • एक कप में पानी भरें
  • इसे फ्रीजर में तब तक रखें जब तक पानी पूरी तरह से जम न जाए
  • जमे हुए पानी के ऊपर एक सिक्का रखें सतह
  • कप को अपने फ्रीजर में छोड़ दें

जमे हुए पानी के कप में रखा सिक्का का हल्का सा धंसा होना इस बात को दर्शाता है कि बर्फ आपके पीछे पिघली थी, यानी लाइट गई थी लेकिन बहुत कम समय के लिए और अंदर रखा खाना खाने के लिए सुरक्षित है. लेकिन, अगर आप घर वापस आते हैं और कप के नीचे सिक्का पाते हैं, तो इसका मतलब है कि बिजली बहुत समय से बंद थी और फ्रिज में रखा खाना खराब भी हो सकता है.

खराब खाना बन सकता है जहर

विज्ञापन

स्टमक इंफेक्शन (Gastroenteritis) मुख्य रूप से दूषित भोजन या पानी से होने वाली आम समस्या है, जिसमें आंतों में बैक्टीरिया (ई. कोलाई), वायरस या पैरासाइट्स के कारण सूजन आती है. ऐसी स्थिति में व्यक्ति को पेट दर्द, मरोड़, दस्त, उल्टी, बुखार और कमजोरी आदि कई समस्या महसूस हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं, तो इस ट्रिक को जरूर अपनाएं.

विज्ञापन

अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ